त्योहारों के बीच 19 किलो एलपीजी सिलेंडर के रेट में बढ़ोतरी, घरेलू सिलेंडर पर नहीं बढ़े दाम
दिल्ली और मुंबई में 19 वाले सिलेंडर में 15.5 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।;
नई दिल्ली। त्योहारों के बीच 19 किलो एलपीजी सिलेंडर के रेट में बढ़ोतरी हुई है। वहीं घरेलू सिलेंडर पर दाम नहीं बढ़े हैं। आज से नए रेट लागू हो जाएंगे। कमर्शियल सिलेंडर पर रेट बढ़ने से कारोबारियों के कारोबार पर असर पड़ेगा। अलग-अलग प्रदेशों में अलग-अलग दरें लागू की गई हैं।
गैस एजेंसी की ओर से आम आदमी को बड़ा झटका
त्योहारों पर गैस एजेंसी की ओर से आम आदमी को बड़ा झटका लगा है। अक्टूबर के महीने कई बड़े त्योहार जैसे दिवाली और दशहरा पर खर्चा भी जमकर होगा। इस खर्चे में 1 अक्टूबर 2025 यानी आज गैस एजेंसी की ओर से एलपीजी सिलेंडर (LPG Price 1 October) के दामों में बढ़ोतरी की गई है। गैस एजेंसी की ओर से केवल 19 किलो वाले सिलेंडर में बदलाव किया गया है।
होटल,रेस्टोरेंट इत्यादि में इस्तेमाल ज्यादातर होता
इन सिलेंडर का इस्तेमाल ज्यादातर होटल,रेस्टोरेंट इत्यादि में होता है। शहर में 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत अब ज्यादा हो गई है। गैस एजेंसी की ओर से सबसे ज्यादा बढ़ोतरी कोलकाता और चेन्नई में की गई है। कोलकाता में पहले 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 1684 रुपये थी, जो अब 1700.5 रुपये हो गई है। ऐसे ही चेन्नई में 19 किलो वाले सिलेंडर का दाम 1738 रुपये से बढ़कर 1754.5 रुपये हो गया है। इसी तरह दिल्ली में 19 वाले सिलेंडर में 15.5 रुपये का इजाफा किया गया है। वहीं मुंबई में 15.5 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।