पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 16 फरवरी 2026 को 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' (MMRY) के तहत राज्य की लगभग 25 लाख महिलाओं के बैंक खातों में दस-दस रुपये की राशि सीधे DBT के माध्यम से ट्रांसफर की है।
कुल बजट
इस चरण में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कुल 2,500 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। इस राशि का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार (Self-employment) और छोटे व्यवसाय शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है।
अगली किस्त का लाभ
जिन महिलाओं को यह 10,000 रुपये मिले हैं, उनके द्वारा शुरू किए गए रोजगार का आकलन 6 महीने बाद किया जाएगा। सफल व्यवसायों के लिए सरकार 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता पांच चरणों में प्रदान करेगी।
लाभार्थी
यह योजना 'जीविका' के माध्यम से संचालित की जा रही है। अब तक राज्य की लगभग 1.56 करोड़ महिलाएं इस योजना के तहत पहली किस्त (10,000 रुपये) प्राप्त कर चुकी हैं।
महिलाओं को एक साथ नहीं मिलेंगे 2 लाख, 4 किस्तों में आएगा पैसा
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की जो लाभार्थी 2 लाख रुपये की अगली किस्त का इंतजार कर रही हैं, उनके लिए जरूरी जानकारी सामने आई है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि 2 लाख रुपये एक साथ नहीं दिए जाएंगे। बल्कि यह पैसा 4 किस्तों में आएगा। इसमें खुद का योगदान भी देना होगा।
पहला चरण: 20,000 रुपये, 5,000 रुपये खुद देने होंगे
दूसरा चरण: 40,000 रुपये, 10,000 रुपये स्वयं देने होंगे
तीसरा चरण: 80,000 रुपये, 20,000 रुपये खुद देने होंगे
चौथा चरण: 60,000 रुपये, मार्केटिंग, ब्रांडिंग और पैकेजिंग के लिए