हरियाणा के कैबिनेट मंत्री के सरकारी आवास पर तैनात पुलिस कांस्टेबल ने किया सुसाइड, जांच में जुटी पुलिस

Update: 2025-09-23 06:07 GMT

गुरुग्राम। दिल्ली से सटे गुरुग्राम से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह के सरकारी बंगले में एक पुलिस कांस्टेबल ने सुसाइड कर लिया। इस घटना की जानकारी मंत्री और पुलिस को जानकारी दी गई। इस घटना से हड़कंप मच गया है। साथ ही कई सवाल भी उठ रहे हैं। दरअसल, वो यहां गार्ड रूम में तैनात था। घटना का खुलासा तब हुआ, जब उसके एक साथी ने उसे कमरे के अंदर बेहोशी की हालत में पाया। आनन-फानन में कांस्टेबल को अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं

बता दें कि मृतक की पहचान 49 वर्षीय कांस्टेबल जगबीर सिंह के रूप में हुई है। हरियाणा के झज्जर जिले के सुखपुरा गांव का रहने वाला था। पुलिस के अनुसार, 49 साल के कॉन्स्टेबल जगबीर सिंह राव नरबीर सिंह के बंगले के प्रवेश द्वार पर सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात था। शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस इस केस की जांच में जुटी हुई है। वहीं घटना सिविल लाइंस इलाके की है। यहां हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह के सरकारी बंगले पर सुरक्षा में तैनात एक सिपाही मृत पाया गया।

SHO ने जारी किया बयान

बता दें कि SHO कृष्ण कुमार ने कहा कि हमें शक है कि सिपाही ने कोई जहरीला पदार्थ खाया हो सकता है, जिससे उसकी मौत हुई। हालांकि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। पुलिस का कहना है कि अभी तक मृतक के परिवार वालों ने कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं की है और न ही कोई बयान दिया है। परिवार के बयान के बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी। जानकारी के अनुसार, मृतक सिपाही एक पूर्व सैनिक था, जिसने 2014 में हरियाणा पुलिस में अपनी सेवाएं शुरू की थीं। जब राव नरबीर सिंह मंत्री बने, तब उनकी सुरक्षा के लिए इस सिपाही को बंगले पर तैनात किया गया था। 

Tags:    

Similar News