एक बेगम के निकले 15 शौहर, सोशल मीडिया पर 15 पतियों की कहानी सुन आप भी जाएंगे चौंक, कमेंटस की आई बाढ़…जानें पूरा मामला
पंजाब के आलमपुर गांव के रहने वाले भिंदर सिंह अपनी पत्नी के साथ इंग्लैंड में रहना चाहते थे।;
नई दिल्ली। आजकल इंटरनेट पर एक हैरान कर देने वाली कहानी वायरल हो रही है। जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे, सोचेंगे ये कैसे संभव हो सकता है। सोशल मीडिया पर इन दिनों ये खबर चर्चा का विषय बनी हुई है। जिसे सुनकर सबको हैरानी हो रही है, किसी को ये फिल्म लग रहा है तो किसी को असली जिंदगी या फिर कोई मजाक उड़ा रहा है, कौन बनेगा पति नंबर 16? दरअसल ये मामला पंजाब के राजपुरा थाना गांव आलमपुर से जुड़ा हुआ है, लेकिन इसकी गूंज इंग्लैंड तक सुनाई दे रही है।
इमीग्रेशन कंपनी की सहायता से वीजा के लिए अप्लाई किया
पंजाब के आलमपुर गांव के रहने वाले भिंदर सिंह अपनी पत्नी के साथ इंग्लैंड में रहना चाहते थे। उनकी पत्नी पहले से ही इंग्लैंड में रह रही थी। भिंदर सिंह की पत्नी ने अपने पति और बेटे के लिए स्पॉन्सरशिप भेजी थी। भिंदर सिंह ने एक इमीग्रेशन कंपनी की मदद से वीजा के लिए अप्लाई किया था। लेकिन अचानक उसके होश तब उड़ गए जब उन्हें बताया गया कि आपका वीजा नहीं बन सकता है। इतना ही नहीं उन्हें ये भी कहा गया कि इंग्लैंड में उनकी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पत्नी की गिरफ्तारी की वजह वहां के रिकॉर्ड के मुताबिक उसकी शादी 15 अलग-अलग मर्दों से दिखाई दे रही थी।
जब भिंदर को यह बात पता चली, तो उन्होंने सोचा शायद कोई मजाक कर रहा है। लेकिन जब इंग्लैंड से उनकी पत्नी की गिरफ्तारी की खबर आई, उसके बाद से पूरा परिवार सदमे में चला गया है। दरअसल, जिन डॉक्यूमेंट्स का यूज भिंदर एवं उनकी पत्नी ने वीजा के लिए किया था, उन्हीं डॉक्यूमेंट्स का गलत उपयोग करके 15 और युवकों को इंग्लैंड भेजा गया था। इन 15 लोगों को भिंदर सिंह की पत्नी का पति बनाकर वीजा दिया गया था।
राजपुरा पुलिस में दर्ज फ्रॉड की शिकायत दर्ज हुई
बता दें इस पूरे फ्रॉड के पीछे एक इमीग्रेशन कंपनी का हाथ है। कंपनी ने भिंदर सिंह एवं उसकी पत्नी के डॉक्यूमेंट्स का गलत उपयोग किया और 15 अन्य युवकों को पति बनाकर विदेश भेज दिया था। हालांकि इस मामले में भिंदर ने फ्रॉड की शिकायत राजपुरा पुलिस में दर्ज कराई है। पुलिस ने इमीग्रेशन कंपनी के आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराएं लगाए हैं।
सोशल मीडिया पर कमेंटस की आई बाढ़
जैसे ही इस खबर के बारे में लोगों को पता चला, सोशल मीडिया पर लोगों के कमेंटस की बाढ़ आ गई है। इस मामले को लेकर सभी अपना कमेंट दे रहे हैं, कोई चौंककर लिख रहा है, तो कोई गुस्से में लेकिन सबलोग मीम बनाने में लगे हैं।
एक यूजर ने लिखा बाप रे 15 पति बहन जी के पास तो क्रिकेट टीम बनाने लायक स्क्वाड था, वहीं दूसरे ने कमेंट किया मुझे तो अब तक एक गर्लफ्रेंड नहीं मिली और इनके 15 पति मिल गए। कुछ लोग कह रहे हैं कि वाह रे, ये तो इमीग्रेशन नहीं, सीरियल का प्लॉट लग रहा है। जबकि एक यूजर ने लिखा कि इस महिला की गिरफ्तारी बेहद गलत है, असली आरोपी तो वो फर्जी इमीग्रेशन एजेंट हैं जिसकी जांच गहनता से होनी चाहिए।