गुरुद्वारा के बाहर AAP नेता , लक्की ओबेरॉय की हत्या, मारी गईं पांच गोलियां
जालंधर। जालंधर के मॉडल टाउन इलाके में शुक्रवार की सुबह आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता लक्की ओबेरॉय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह हमला सुबह करीब 7:50 से 8:15 बजे के बीच हुआ, जब लक्की ओबेरॉय मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेकने के बाद अपनी थार गाड़ी में बैठ रहे थे।
8-10 राउंड फायरिंग की
दो अज्ञात हमलावर मोटरसाइकिल/स्कूटर पर आए थे। उन्होंने ओबेरॉय पर करीब 8-10 राउंड फायरिंग की, जिनमें से 5 गोलियाँ उनके शरीर (सीने और सिर) में लगीं। उन्हें गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
कौन थे लक्की ओबेरॉय
लक्की ओबेरॉय की पत्नी, सिमरजोत कौर ने पहले AAP के टिकट पर नगर निगम चुनाव लड़ा था। ओबेरॉय जालंधर कैंट निर्वाचन क्षेत्र की प्रभारी राजविंदर कौर थियाड़ा के करीबी माने जाते थे।
पुलिस कार्रवाई
पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर दी है और CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। हत्या के पीछे आपसी रंजिश या राजनीतिक कारणों की जाँच की जा रही है।