अदाणी पोर्ट्स और फ्रांस के मार्सिले पोर्ट ने MoU पर किए हस्ताक्षर! भारत-यूरोप के बीच ट्रेड कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलने की उम्मीद...

APSEZ के CEO अश्विनी गुप्ता ने कहा कि भारत ने इस कॉरिडोर को आगे बढ़ाने में नेतृत्व किया है और India-EU FTA के बाद व्यापार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है

Update: 2026-02-18 07:54 GMT

नई दिल्ली। अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड और फ्रांस के प्रमुख पोर्ट मार्सेली फॉस ने आज यानी बुधवार को एक MoU पर साइन किए। इस समझौते का उद्देश्य व्यापार को आसान बनाकर ऊर्जा के सेक्टर को बढ़ावा देना है। जानकारी के अनुसार, इस साझेदारी के तहत IMEC पोर्ट्स क्लब का निर्माण किया जाएगा। जिसका मकसद भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक मार्ग (IMEC) के प्रमुख पोर्ट्स के बीच बेहतर संपर्क स्थापित करना है। इस समझौते से भारत और यूरोपीय संघ के बीच व्यापार को मजबूती मिलेगी।

IMEC के नेटवर्क का यूरोप में विस्तार होगा

IMEC के पूर्वी छोर पर, APSEZ के मुंद्रा और हजीरा पोर्ट्स दक्षिण एशिया को पश्चिम एशिया से जोड़ने वाला एक मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स हब बनाते हैं। इस MoU के माध्यम से मार्सेली फॉस यूरोप के पश्चिमी छोर को मजबूत करेगा। इससे लगभग 70 मिलियन टन की अतिरिक्त क्षमता जुड़ जाएगी और IMEC के नेटवर्क का यूरोप में और विस्तार होगा। मार्सेली फॉस यूरोप के सबसे बड़े मल्टीमॉडल पोर्ट्स में से एक है। इस साझेदारी से भारत-यूरोप व्यापार में बेहतर योजना होगी। इसके तहत साझा अभियान, अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले, रोडशो और B2B कार्यक्रमों के जरिए IMEC मार्ग को सेफ और टिकाऊ ऑप्शन के रूप में बढ़ावा दिया जाएगा।

ट्रेड को मिलेगा बढ़ावा

APSEZ के CEO अश्विनी गुप्ता ने कहा कि भारत ने इस कॉरिडोर को आगे बढ़ाने में नेतृत्व किया है और India-EU FTA के बाद व्यापार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि मुंद्रा और हजीरा पोर्ट्स पहले और मध्य चरणों को जोड़ चुके हैं और मार्सेली फॉस के साथ ये यूरोप के अंतिम चरण को भी जोड़ देगा। इससे सभी देशों के बीच जानकारी और माल का आदान-प्रदान तेज होगा और आर्थिक सहयोग और सप्लाई चेन मजबूत होगी।

मार्सेली फॉस के CEO का बयान

मार्सेली फॉस के CEO Hervé Martel ने कहा कि ये साझेदारी सही समय पर हो रही है। भारत और मार्सेली कॉरिडोर के दो छोरों पर हैं। ऐसे में दोनों पोर्ट्स की जिम्मेदारी है कि इस जगह को मजबूत बनाया जाए।

Tags:    

Similar News