T20 World Cup 2026: भारत की सुपर-8 में एंट्री! इन टीमों से होगी भिड़ंत, जानें वेन्यू, मैच टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

अगर पाकिस्तान आज हार जाता है तो वो टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा। पाकिस्तान की टीम अगर जीत जाती है तो फिर सुपर-8 में क्वालीफाई कर जाएगी।

Update: 2026-02-18 08:00 GMT

नई दिल्ली। T20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज में शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। सुपर-8 चरण में भारत को ग्रुप 1 में रखा गया है, जहां उसका मुकाबला दक्षिण अफ्रीका, ज़िम्बाब्वे और वेस्टइंडीज से होगा।2026 टी20 विश्व कप के सुपर-8 स्टेज में अब तक सात टीमें प्रवेश कर चुकी हैं। इसमें भारत, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, न्यूजीलैंड और जिम्बाब्वे शामिल हैं। बुधवार को पाकिस्तान का सामना नामीबिया से है। ये लीग स्टेज का मैच है, लेकिन पाक टीम के लिए नॉकआउट से कम नहीं है। अगर पाकिस्तान आज हार जाता है तो वो टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा। पाकिस्तान की टीम अगर जीत जाती है तो फिर सुपर-8 में क्वालीफाई कर जाएगी।

सुपर-8 स्टेज में भारत के मुकाबले

सुपर-8 में भारत के मुकाबले, वेन्यू और मैच टाइमिंग

22 फरवरी- भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका- अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में- शाम 7 बजे से

26 फरवरी- भारत बनाम जिम्बाब्वे- चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में- शाम 7 बजे से

1 मार्च- भारत बनाम वेस्टइंडीज- कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में- शाम 7 बजे से

कहां देख पाएंगे मैच

 टीवी पर भारत के मैच या ये कहें कि सभी मैच आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देख सकेंगे। वहीं मोबाइल पर मैच जियोहॉटस्टार पर लाइव आएगा। 

सेमीफाइनल और फाइनल पर 'वेन्यू पेंच'

2026 टी20 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को खेला जाएगा। अभी इसका वेन्यू कंफर्म नहीं है, इसलिए क्योंकि अगर पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में जाएगी तो फिर श्रीलंका में उसका मुकाबला खेला जाएगा। पाक टीम 4 मार्च को अपना सेमीफाइनल खेलेगी। अगर वो क्वालीफाई करती है।  वहीं दूसरा सेमीफाइनल 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े में खेला जाएगा। 2026 टी20 विश्व कप का फाइनल मैच 8 मार्च को खेला जाना है। अगर पाकिस्तान की टीम फाइनल में जाती है तो खिताबी मैच भी श्रीलंका में ही खेला जाएगा। अगर पाक टीम फाइनल में नहीं जाती है तो फिर फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

Tags:    

Similar News