AI समिट में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा
नई दिल्ली। ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा AI समिट में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं। लूला 18 से 22 फरवरी 2026 तक पांच दिवसीय राजकीय यात्रा पर हैं। नई दिल्ली हवाई अड्डे पर उनका स्वागत विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने किया। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और उभरती तकनीकों के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने को लेकर लूला की यह यात्रा भारत-ब्राजील संबंधों को नई मजबूती देने वाली मानी जा रही है।
AI समिट में कई देशों के रिप्रेजेंटेटिव हो रहे शामिल
राष्ट्रपति लूला बड़े प्रतिनिधिमंडल के साथ आए हैं, इसमें मंत्री, कई उच्च अधिकारी समेत कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल हैं। नई दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट को ग्लोबल साउथ में होने वाली अपनी तरह की पहली इंटरनेशनल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस गैदरिंग बताया गया है।
AI इम्पैक्ट समिट में कई देशों के हेड शामिल हो रहे हैं
यह AI के फील्ड में सहयोग के लिए भारत के नजरिए के तौर पर पीपल, प्लैनेट और प्रोग्रेस के सूत्रों पर आधारित है। 16 से 20 फरवरी तक होने वाले ग्लोबल AI इम्पैक्ट समिट में कई देशों के हेड शामिल हो रहे हैं। इनमें फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा शामिल हैं।