पैसों के लिए बनाए संबंध, उम्र में बड़े शख्स संग रहा अफेयर, शर्लिन चोपड़ा के टॉप डार्क सीक्रेट से मची थी सनसनी

Update: 2026-02-18 10:10 GMT



मुंबई। अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा अपने बेबाक बयानों के लिए अक्सर चर्चा में रहती हैं। उन्होंने अपने अतीत के संघर्षों और रिश्तों को लेकर कुछ ऐसे खुलासे किए थे जिनसे मनोरंजन जगत में सनसनी मच गई थी। शर्लिन ने साल 2012 में स्वीकार किया था कि करियर के शुरुआती संघर्ष के दिनों में उन्होंने पैसों के लिए शारीरिक संबंध बनाए थे। उन्होंने साफ किया कि यह बयान किसी सहानुभूति के लिए नहीं बल्कि सच्चाई बताने के लिए था।


शर्लिन ने एक इंटरव्यू में बताया कि मॉडलिंग के शुरुआती दिनों में उन्होंने अपनी उम्र से काफी बड़े पुरुषों को डेट किया था। उन्होंने कहा कि वे लोग उन्हें महंगे उपहारों से नवाजते थे, लेकिन बाद में उन्हें एहसास हुआ कि उन रिश्तों में सम्मान और सच्चा प्यार नहीं था।


 बाद में उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके इस बयान को गलत संदर्भ में लिया गया। उन्होंने बताया कि वह एक बड़े राजनेता के बेटे के साथ रिश्ते में थीं, जिसका व्यवहार ऐसा था कि उन्हें महसूस हुआ कि वह सिर्फ शारीरिक संबंधों के लिए उनके साथ है।


 शर्लिन ने यह भी साझा किया है कि वह अब इन सब चीजों से ऊपर उठ चुकी हैं और अब वे ऐसे किसी भी काम का हिस्सा नहीं हैं।


हाल के वर्षों में उन्होंने अपने ब्रेस्ट इंप्लांट्स हटवाने और किडनी फेलियर जैसी स्वास्थ्य चुनौतियों के बारे में भी खुलकर बात की है। 

Tags:    

Similar News