चीन का वो Robotic Dog जिसके चलते विवादों में घिरी गलगोटिया यूनिवर्सिटी, जानें इसमें क्या खास है?

Update: 2026-02-18 08:10 GMT

नई दिल्ली। हाल ही में गलगोटिया यूनिवर्सिटी 'इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026' के दौरान अपने एक Robotic Dog के कारण विवादों में घिरी है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद यूनिवर्सिटी पर आरोप लगे कि उन्होंने चीन में बने एक कमर्शियल रोबोटिक डॉग को अपना 'स्वदेशी आविष्कार' बताकर पेश किया है।

इस रोबोटिक डॉग (Unitree Go2) में क्या है खास?

यह कोई साधारण खिलौना नहीं, बल्कि एक एडवांस AI-पावर्ड मशीन है। भारत में इसकी कीमत कॉन्फ़िगरेशन के आधार पर ₹2 लाख से ₹5 लाख के बीच है। यह रोबोटिक डॉग निगरानी, मुश्किल रास्तों पर चलना, बाधाओं को पार करना और यहां तक कि मूनवॉक और कलाबाजी करने में सक्षम है।

तकनीक

इसमें 4D LiDAR और AI सेंसिंग तकनीक होती है, जिससे यह अपने आसपास के वातावरण को मैप कर सकता है और इंसानों को फॉलो कर सकता है।

विवाद की मुख्य वजह

यूनिवर्सिटी की एक प्रोफेसर का वीडियो वायरल हुआ जिसमें उन्होंने इस रोबोटिक डॉग को 'Orion' नाम दिया और कहा कि इसे यूनिवर्सिटी के 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' ने विकसित किया है। इंटरनेट यूजर्स ने तुरंत पहचान लिया कि यह असल में चीन की कंपनी Unitree Robotics का Go2 मॉडल है, जो बाजार में आसानी से उपलब्ध है। विवाद बढ़ने के बाद, रिपोर्ट्स के अनुसार यूनिवर्सिटी को दिल्ली में चल रहे AI समिट से हटा दिया गया है। विवाद पर यूनिवर्सिटी ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने कभी इसे खुद बनाने का दावा नहीं किया। उनका कहना है कि यह रोबोट छात्रों को AI प्रोग्रामिंग सिखाने और उन्हें भविष्य के नवाचारों के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से एक लर्निंग टूल के रूप में खरीदा गया था।



Tags:    

Similar News