क्लासरूम में प्रोफेसर की बेटी से गैंगरेप की कोशिश, पीड़िता ने दिया यह बयान! 3 छात्रों पर FIR…
पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज किया है और उसका मेडिकल कराया जाएगा।
कानपुर। यूपी के कानपुर से बड़ी खबर आई है। कानपुर की CSJM यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में बीएमएलटी छात्रा से गैंगरेप करने की कोशिश की गई। इस मामले में छात्रा ने अपनी ही क्लास के तीन साथी छात्रों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने छात्रा की शिकायत के बाद सभी को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के मुतबिक, छात्रा एक प्रोफेसर की बेटी है। यह घटना कल्याणपुर की छत्रपति शाहू जी महाराज (CSJM) यूनिवर्सिटी की है। जहां हेल्थ साइंस डिपार्टमेंट के बीएमएलटी सेकंड ईयर की एक छात्रा के साथ क्लासरूम में गैंगरेप जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम देने की कोशिश की गई।
छात्रा के परिजनों ने प्रशासन से शिकायत की
छात्रा के परिजनों ने पहले विश्वविद्यालय प्रशासन से शिकायत की। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। कल्याणपुर थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं, तीनों नामजद आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया।
पीड़िता का मेडिकल जांच कराया जाएगा
इस मामले में पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज किया और उसका मेडिकल कराया जाएगा। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। DCP ने कहा कि सूचना मिलने पर कल्याणपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीनों नामजद अभियुक्तों को हिरासत में ले लिया है। पीड़िता का बयान और मेडिकल कराया जा रहा है।
जांच कमेटी का गठन किया गया
वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी गंभीरता दिखाते हुए आंतरिक समिति गठित की है, जो घटना की जांच कर रही है। कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में छात्राओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। जानकारी के अनुसार, पीड़िता छात्रा अभी सदमे में है।
गैंगरेप करने की दी धमकी
पीड़िता के अनुसार, घटना के दौरान आरोपियों ने छात्रा को किसी को बताने पर गैंगरेप और जान से मारने की धमकी भी दी थी। डर की वजह से छात्रा ने घटना के बाद विश्वविद्यालय आना बंद कर दिया था। कई दिनों तक घर पर रहने के बाद जब परिजनों को बात पता चली तो उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से शिकायत की।