'दो दीवाने सहर में' रिलीज से पहले सिद्धांत चतुर्वेदी की 'दीवानी' हुई मृणाल ठाकुर! कैप्शन को पढ़कर फैंस हुए हैरान

Update: 2026-02-15 09:57 GMT



मुंबई। मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी अभिनीत फिल्म 'दो दीवाने सहर में' 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। वहीं फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच फिल्म रिलीज से पहले मृणाल ने आज अपनी और सिद्धांत चतुर्वेदी की कई तस्वीरें शेयर कीं।


हालांकि फैंस को उनके कैप्शन को पढ़कर काफी हैरानी हो रही है। मृणाल ने इंस्टाग्राम पर अपनी कई शानदार और प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं। कुछ तस्वीरों में मृणाल अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। तो कुछ वीडियो में वह सिद्धांत के साथ डांस करती बेहद खुश लग रही है


बता दें कि मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी जल्द ही फिल्म 'दो दीवाने सहर में' में नजर आएंगे। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। फिल्म की रिलीज से पहले मृणाल ने इस शानदार तस्वीरों और वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, 'दीवानी'। मुणाल के इस नोट ने उनके फैंस को हैरान कर दिया है।


पहली तस्वीर में मृणाल सेल्फी खिंचतीं नजर आ रही हैं और दूसरी तस्वीर लाल गुलाब की है। मृणाल ठाकुर ने अपनी इस पोस्ट में कई तस्वीरों और वीडियो के साथ कैप्शन में 'दीवानी' लिखा है।


जिसे लेकर उनके फैंस काफी हैरान हैं। एक फैन ने लिखा, 'सबसे ज्यादा खूबसूरत दीवानी', दूसरे फैन ने लिखा, 'कितनी खूबसूरत तस्वीरें हैं, फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है', एक फैन ने लिखा, 'किसकी दीवानी?'


'दो दीवाने सहर में' एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। 'दो दीवाने शहर में' 20 फरवरी 2026 को रिलीज होगी। रवि उदयावर द्वारा निर्देशित और संजय लीला भंसाली द्वारा निर्मित, इस फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिकाओं में हैं।

Tags:    

Similar News