रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंचे भूटान के प्रधानमंत्री, रेड कार्पेट पर हुआ स्वागत...

इस दौरे से भारत-भूटान के ऐतिहासिक संबंधों का नया अध्याय जुड़ेगा।;

By :  Aryan
Update: 2025-09-05 05:51 GMT

लखनऊ। भूटान के प्रधानमंत्री दासो शेरिंग टोबगे आज अयोध्या के दौरे पर हैं। जिला प्रशासन की ओर से रेड कार्पेट पर उनका स्वागत किया गया। एयरपोर्ट से उनका काफिला प्रयागराज और लखनऊ-गोरखपुर हाईवे होते हुए राम मंदिर पहुंचेगा। पूरे दौरे के दौरान पीएसी, सीआरपीएफ, एसएसएफ, सिविल पुलिस, एटीएस और एसटीएफ समेत सभी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। भूटान के पीएम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त है।

अयोध्या में चार घंटे रहेंगे भूटान के पीएम

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री कार्यालय भी दौरे की निगरानी कर रहे हैं। लगभग चार घंटे के प्रवास में वे भगवान श्रीरामलला, हनुमानगढ़ी और अन्य प्रमुख मंदिरों में दर्शन-पूजन करेंगे। जिला प्रशासन की ओर से रेड कार्पेट पर उनका स्वागत होगा। उनके सम्मान में दोपहर भोज का आयोजन किया जाएगा, प्रदेश सरकार और केंद्र के मंत्री भी भोज में शामिल हो सकते हैं। दर्शन-पूजन के बाद भूटानी प्रधानमंत्री दोपहर लगभग 1:30 बजे अयोध्या से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। उनका यह दौरा भारत और भूटान के बीच गहरी होती मित्रता और सांस्कृतिक आदान-प्रदान का प्रतीक है। उन्होंने बीते दिन बिहार में नालंदा विश्वविद्यालय का दौरा किया था। बिहार के ही राजगीर में स्थित रॉयल भूटान मंदिर का भव्य लोकार्पण किया था।

दर्शन व्यवस्था की समीक्षा हो रही

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसके साथ ही प्रतिदिन श्रद्धालुओं की संख्या में भी बढ़ोतरी होती रही है। इसके मद्देनजर दर्शन व्यवस्था की लगातार समीक्षा की जा रही है। भूटान के प्रधानमंत्री का यह दौरा धार्मिक महत्व रखता है। इस दौरे से भारत-भूटान के ऐतिहासिक संबंधों का नया अध्याय जुड़ेगा।


Tags:    

Similar News