काबुल पर हमला बेहद निंदनीय है... भारत ने की पाकिस्तान की हवाई हमले की निंदा
नई दिल्ली। पाकितान ने 26 मार्च 2026 को अफगानिस्तान पर सबसे बड़ा हमला किया। काबुल के ओमिद नशा मुक्ति अस्पताल पर पाकिस्तान के हमले में कथित तौर पर 400 लोगों की मौत हो गई है और करीब 250 लोग घायल हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के हवाई हमलों की भारत ने कड़ी निंदा की है। भारत ने बयान जारी कर कहा कि यह हिंसा का एक कायरतापूर्ण और अमानवीय कृत्य है।
भारत ने की निंदा
MEA ने पाकिस्तान के इस हमले के खिलाफ एक सख्त बयान में कहा- यह हिंसा एक कायरतापूर्ण और अमानवीय कृत्य है, जिसमें एक ऐसे संस्थान में बड़ी संख्या में नागरिकों की जानें गई हैं, जिसे किसी भी तरह से सैन्य लक्ष्य नहीं माना जा सकता। विदेश मंत्रालय ने आगे कहा कि पाकिस्तान अब इस नरसंहार को सैन्य अभियान का नाम देने की कोशिश कर रहा है। अस्पताल पर हमला पाकिस्तान की तरफ से की गई एक जघन्य आक्रामकता है। यह अफगानिस्तान की संप्रभुता पर एक स्पष्ट हमला और क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए सीधा खतरा भी है।