बंगाल के बाद अब केरल में भी ECI ने किए सीनियर अधिकारियों का ट्रांसफर
नई दिल्ली। देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। वहीं चुनाव आयोग निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराने की तैयारियों में जुट गया है। जहां पहले चुनाव आयोग ने बंगाल में कई अधिकारियों के तबादले किए तो वहीं अब केरल के लिए भी ये फैसला लिया है। हालांकि चुनाव आयोग के इस फैसले के बाद देश में सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। दरअसल, विपक्ष का आरोप है कि आयोग इस मामले में पक्षपात कर रहा है और बीजेपी के फायदे के लिए ऐसा किया गया है।
ECI ने केरल में सीनियर अधिकारियों के किए ट्रांसफर
बता दें कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने विधानसभाओं के आम चुनावों की घोषणा करते हुए भरोसा दिलाया था कि केरल समेत सभी राज्यों में चुनाव बिना किसी लालच के, फेयर, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण होंगे। इसी मकसद को पूरा करने के लिए, ECI ने केरल में सीनियर अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं।
केरल विधानसभा का आम चुनाव, 2026 – अधिकारियों का ट्रांसफर/पोस्टिंग-
- नारायणन IPS-2011 (DIG रैंक) को कोझिकोड का डिस्ट्रिक्ट पुलिस चीफ बनाया जाएगा
- थॉमसन जोस को त्रिशूर, DIG रेंज में पोस्ट किया जाएगा
- इनबासेखर को अलापुझा का डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर-कम-DEO बनाया जाएगा
- वंदना.एस KAS को कन्नूर जिले में रेवेन्यू डिविजनल ऑफिसर, थालीपरंबकम-RO इरिकुर में पोस्ट किया जाएगा
- सचिन कृष्ण KAS को कन्नूर जिले में डिस्ट्रिक्ट रजिस्ट्रार जनरल, कन्नूर-कमRO धर्मादम में पोस्ट किया जाएगा