लोकसभा से कांग्रेस के 8 सांसदों का इस शर्त पर निलंबन लिया वापस! जानें क्या

Update: 2026-03-17 07:16 GMT

नई दिल्ली। लोकसभा से निलंबित सांसदों के लिए आज एक राहत वाली खबर सामने आई है। दरअसल, लोकसभा में 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन आधिकारिक तौर पर वापस ले लिया गया है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू द्वारा सदन में प्रस्ताव पेश किए जाने के बाद इन सांसदों की कार्यवाही में वापसी हुई।

इन सांसदों का नाम शामिल

बता दें कि वापस आने वाले सांसदों में कांग्रेस के 7 सदस्य-हिबी ईडन, गुरजीत सिंह औजला, डीन कुरियाकोस, अमरिंदर सिंह राजा वारिंग, बी. मणिकम टैगोर, डॉ. प्रशांत यादवराव पडोले और चमाला किरण कुमार रेड्डी-शामिल हैं। इनके साथ माकपा (CPI-M) के सांसद एस. वेंकटेशन का निलंबन भी रद्द किया गया है। दरअसल, इन सांसदों को 3 फरवरी को बजट सत्र के दौरान सदन में 'अमर्यादित व्यवहार' और वेल में आकर तख्तियां दिखाने के कारण पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया।

सहमति की शर्तें

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और विपक्षी नेताओं के बीच हुई बैठक में यह तय हुआ कि सांसद अब सदन में तख्तियां नहीं लाएंगे और कार्यवाही में व्यवधान नहीं डालेंगे। निलंबन रद्द होने के तुरंत बाद ये सांसद सदन की कार्यवाही में शामिल हुए और विपक्ष की ओर से बजट चर्चा में हिस्सा लिया। 

Tags:    

Similar News