BIHAR ELECTION: बिहार में एक बार फिर चला मोदी का जादू! कल्याणपुर से जेडीयू प्रत्याशी की जीत
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में एनडीए को बढ़त मिलती दिख रही है। बिहार में सभी 243 सीटों के रुझान सामने आ गए हैं। हालांकि एक बार फिर एनडीए का सरकार बनना तय है। इस बार एक बार फिर कांग्रेस को करारा झटका लगा है। वहीं फिलहाल कांग्रेस मात्र एक सीट पर आगे चल रही है। वहीं रुझानों में एनडीए की एतिहासिक बढ़त दिख रही है। एनडीए 209 सीट पर आगे चल रही है। अब नतीजे भी आने शुरू हो गए हैं। दरअसल, कल्याणपुर से जेडीयू प्रत्यासी की जीत हो गई है।
जेडीयू के महेश्वर हजारी की जीत
कल्याणपुर सीट से जेडीयू के महेश्वर हजारी ने जीत दर्ज की। महेश्वर हजारी को कुल 118162 वोट मिले। उन्होंने भाकपा-माले के रंजीत कुमार राम को 38586 वोटों से हराया। माले के रंजीत कुमार 79576 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे। जन सुराज पार्टी के राम बालक पासवान 16574 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे। इस सीट पर कुल 29 राउंड में वोटों की गिनती हुई।