Bihar Election Result: गोपालगंज में सभी सीटों पर NDA की जीत, जानिए कहां से कौन जीते
पटना। बिहार विधानसभा के नतीजे सामने आ गए है। बस सभी को एक अधिकारिक घोषणा का इंतजार है। ऐसे में गोपालगंज में सभी सीटों पर NDA ने जीत हासिल की है।
गोपालगंज में सभी सीटों पर NDA की जीत
गोपालगंज जिले के सभी 6 सीटों पर एनडीए ने अपना कब्जा जमा लिया है। जिले में महागठबंधन का खाता भी नहीं खुला है। बैकुंठपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी, बरौली से जदयू प्रत्याशी मनजीत सिंह, गोपालगंज सदर विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी सुभाष सिंह, हथुआ से जदयू प्रत्याशी रामसेवक सिंह, कुचायकोट से जदयू प्रत्याशी अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय एवं भोरे विधानसभा से जदयू प्रत्याशी सुनील कुमार ने जीत दर्ज की है। जिले में जहां जदयू के चार तो वहीं भाजपा के दो प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है।
इन प्रत्याशियों ने मारी बाजी
⦁ जमुई विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी श्रेयसी सिंह ने 54,773 मतों से विजय प्राप्त की।
⦁ सीवान के बड़हरिया से जदयू के इंद्रदेव पटेल ने जीत हासिल की,
⦁ दरौली विधानसभा में विष्णु देव पासवान ने लगभग 9,000 वोटों से जीत दर्ज की है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।
⦁ हाजीपुर से भाजपा के उम्मीदवार अवधेश सिंह ने लगभग 18,500 वोटों से जीत हासिल की है, जिसकी घोषणा भी बाकी है।
⦁ छपरा में बनियापुर से भाजपा के केदारनाथ सिंह ने जीत हासिल की।
⦁ एकमा से जदयू के मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल ने जीत हासिल की।
⦁ अमनौर से भाजपा के कृष्ण कुमार मंटू ने जीत हासिल की।
⦁ वहीं, परसा से राजद की करिश्मा राय जीती है।
⦁ मढौरा से राजद के जितेंद्र राय भी चुनाव जीते, लेकिन उनके परिणामों की आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है।
⦁ आरजेडी के अरुण गुप्ता को हराने की खबर भी सामने आई है।