बिहार में नए सीएम की कवायद तेज! पीएम मोदी हो सकते हैं शामिल, जानें कौन हो सकते हैं अगले मुख्यमंत्री

Update: 2026-04-13 05:43 GMT

पटना। बिहार में नए सीएम को लेकर हलचल तेज हो गई है। हालांकि इस बात की अटकलें बढ़ गई हैं कि अगला सीएम कौन होगा। वहीं इस बीच तैयारियां शुरू हो गई है। पटना की सड़कों को किनारे से बांस से घेरा जाने लगा है। सूत्रों की मानें तो 15 तारीख को बिहार को नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा। इसी को लेकर यह तैयारी पटना में हो रही है। बीजेपी भी अपनी तैयारी कर रही है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पर्यवेक्षक बनाया है।

पीएम नरेंद्र मोदी कल शाम आ सकते हैं पटना

बता दें कि बीजेपी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पीएम मोदी भी पटना पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री के पटना आने से पहले सुरक्षा दृष्टिकोण से तैयारी शुरू कर दी गई है। पटना एयरपोर्ट के रास्ते में बैरिकेडिंग की जा रही है। जानकारी के अनुसार, पीएम नरेंद्र मोदी कल शाम पटना आ सकते हैं। 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी मौजूद रहेंगे। 21 साल तक नीतीश कुमार के चेहरे पर चुनाव लड़ने और सरकार में रहने वाली बीजेपी पहली बार अपना सीएम बनाने जा रही है। इसको लेकर तैयारियां जोड़ों पर है।

सीएम की रेस में कौन-कौन?

हालांकि अब सवाल उठ रहा है कि अगला सीएम कौन होगा? सम्राट चौधरी इसके प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। लिस्ट में श्रेयशी सिंह भी हैं। महिला सीएम बनाया जाता है तो इनका नाम हो सकता है। जनक राम भी रेस में हैं। डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का भी नाम है। इन्हें संगठन और पार्टी में काम करने का लंबा अनुभव है। शिवराज सिंह चौहान पर्यवेक्षक बनकर आ रहे हैं। कैसे देख रहे हैं? इस पर जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि सब कुछ सामान्य है। जिस तरीके से जो है हम लोगों ने पहले भी कहा है कि कहीं कोई समस्या नहीं है। प्लान के अनुसार सारी चीजें चल रही हैं। 

Tags:    

Similar News