फॉर्म-7 के माध्यम से भाजपा कर रही है साजिश... अखिलेश यादव ने SIR पर केंद्र सरकार को घेरा

Update: 2026-02-16 09:09 GMT

नई दिल्ली। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान भाजपा पीडीए और खासकर अल्पसंख्यकों के वोट कटवाने की साजिश कर रही है। यह साजिश फॉर्म-7 के माध्यम से की जा रही है। मुझे पता चला कि भाजपा की एक गुप्त बैठक हुई थी, जिसमें तय किया गया कि कैसे सपा का वोट कटवाना है।

यूपी का चुनाव वो जीत नहीं रहे हैं

अखिलेश ने कहा कि भाजपा को ये बात पता है कि इस बार यूपी का चुनाव वो जीत नहीं रहे हैं। इसलिए वो ऐस हरकत कर रहे हैं। कैसे सामने वाला का वोट काटें। लेकिन जनता सब जानती है। हर बात का जवाब देगी। हम भी शांत नहीं रहेंगे। वोट में घोटाला होने नहीं देंगे। 

Tags:    

Similar News