CONGRESS MP PRIYANKA GANDHI : सरकार पर निशाना साधते हुए कहा- रक्षा मंत्री ने देश की रक्षा का पाठ पढ़ाया, लेकिन हमले के बारे में कोई चर्चा नहीं....

आप कोई भी ऑपरेशन चला लें, सच्चाई से पीछे नहीं हट सकते;

By :  Aryan
Update: 2025-07-29 10:57 GMT

नई दिल्ली। प्रियंका गांधी वाड्रा ने लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर की बहस में शामिल होते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कल रक्षा मंत्री एक घंटे तक बोले, लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि हमला कैसे हुआ ? आखिर आतंकी हमले की जिम्मेदारी किसकी है ?

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि कल रक्षा मंत्री एक घंटे तक बोले, इस दौरान उन्होंने आतंकवाद, देश की रक्षा और इतिहास का पाठ भी खुब पढ़ाया, लेकिन अहम बात छूट गई कि यह हमला कैसे हुआ। उन्होंने कहा कि बैसरन घाटी, पहलगाम में एक भी सुरक्षाकर्मी क्यों मौजूद नहीं था ? क्या नागरिकों की सुरक्षा प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और रक्षा मंत्री की ज़िम्मेदारी नहीं है?

युद्ध विराम की घोषणा किसने की

आगे प्रियंका ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री ने आज नेहरू गांधी और इंदिरा गांधी के काम के बारे में भी बात की, साथ ही मेरी मां के आंसुओं के बारे में भी बात की। लेकिन उन्होंने इस मुद्दे पर बात नहीं किया, आखिर युद्धविराम की घोषणा क्यों की गई और किसने की।

सरकार सवालों के जवाब नहीं देती है

उन्होंने कहा कि यह सरकार सवालों के जवाब नहीं देती है। ऐसा लग रहा जैसे देश के नागरिकों के प्रति उनकी कोई जवाबदेही नहीं है। सच तो ये है कि उनके लिए  राजनीति और प्रचार ही सबकुछ है। सरकार के दिल में जनता के लिए कोई जगह नहीं है।

पहलगाम में 26 लोगों को उनके परिवारों के सामने मार दिया गया

कांग्रेस सांसद प्रियंका ने कहा कि सदन में बैठे ज्यादातर लोगों को सुरक्षा कवच मिला हुआ है। लेकिन उस दिन पहलगाम में 26 लोगों को उनके परिवारों के सामने मार दिया गया, बैसरन घाटी में जितने भी लोग मौजूद थे, उनके पास कोई सुरक्षा नहीं थी। आप कोई भी ऑपरेशन चला लें, सच्चाई से पीछे नहीं हट सकते।


Tags:    

Similar News