नई दिल्ली। दिल्ली एनसीआर और हरियाणा में आज सुबह 9:04 पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 4.1 बताई गई। इसका केंद्र हरियाणा का झज्जर बताया गया।
दिल्ली एनसीआर में कल रात भर बारिश होती रही। आज सुबह जब लोग ऑफिस जाने की तैयारी कर रहे थे तभी सुबह 9:04 पर लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद और हरियाणा के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसका केंद्र हरियाणा का झज्जर बताया गया। करीब 10 सेकंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए।
इस दौरान घरों में बेड कुर्सी पंख हिलने लगे। बहुमंजली इमारतों के लोग अपने घरों से नीचे उतर गए।
हालांकि अभी तक कहीं से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। बता दें कि कुछ महीना पहले दिल्ली में धौला कुआं के आसपास भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।