वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज बजट पेश करेंगी, कारोबारियों की नजर इस बजट पर टिकी

सीतारमण इंदिरा गांधी बजट पेश करने वालीं दूसरी महिला, पूर्व में पीएम रहते हुए इंदिरा गांधी ने पेश किया था बजट

Update: 2026-02-01 04:26 GMT

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज बजट पेश करेंगी। कारोबारियों की नजर इस बजट पर टिकी हुई है। निर्मला सीतारमण लगातार नौवां बजट पेश कर देश के संसदीय इतिहास में एक नया रिकॉर्ड दर्ज करेंगी। इस बजट में विकास की गति बनाए रखने, राजकोषीय अनुशासन को बरकरार रखने, विनिर्माण क्षेत्र और रोजगार को बढ़ावा देने के उपायों को शामिल किए जाने की उम्मीद है। इस बजट को लेकर देश के कई मंत्रियों ने अपनी प्रतिक्रिया दी। 

सुरेश कुमार खन्ना ने कहा, 'मुझे उम्मीद यह बजट विकास को आगे बढ़ाएगा

उत्तर प्रदेश के मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बजट से पहले कहा मुझे उम्मीद है कि यह बजट विकास को आगे बढ़ाएगा। प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में देश चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना। बजट में अधिक से अधिक रोजगार सृजित करने के प्रावधान भी शामिल होंगे। मुझे उम्मीद है कि कारोबार बढ़ेगा। बजट 2026 में विकास की गति बनाए रखने, राजकोषीय अनुशासन को बरकरार रखने, विनिर्माण क्षेत्र और रोजगार को बढ़ावा देने के उपायों को शामिल किए जाने की उम्मीद है। 

वैश्विक व्यापारिक संघर्षों से अर्थव्यवस्था को बचा सकते

इस बार के बजट में विशेष तौर पर ऐसे उपायों पर नजर होगी, जो अमेरिकी टैरिफ समेत वैश्विक व्यापारिक संघर्षों से अर्थव्यवस्था को बचा सकते हैं।रविवार के दिन भी शेयर बाजार में भी नियमित लाइव ट्रेडिंग सेशन होगा। वित्त मंत्री 11 बजे से बजट पेश करेंगी। इससे पहले नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने अपने एक सर्कुलर में रविवार, 1 फरवरी 2026 को बजट वाले दिन शेयर बाजार सुबह 9:15 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक खुले रहने दी जानकारी साझा की।

Tags:    

Similar News