प्रियंका गांधी के बिहार दौरे पर गिरिराज सिंह ने बोला हमला! जानें क्या कहा

रेवंत रेड्डी ने बिहार के साथ ही बिहारियों को भी गाली दी।;

By :  Aryan
Update: 2025-09-26 07:31 GMT

पटना। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी आज बिहार दौरे पर गई हैं। मोतिहारी के बाद पटना में उनका कार्यक्रम है। इस दौरान बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने प्रियंका गांधी पर बड़ा हमला बोला है। गिरिराज सिंह ने पूछा कि क्या प्रियंका गांधी माफी मांगेंगी?

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा

प्रियंका गांधी की इस दौरे को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि मोतिहारी से शुरुआत करें, नकली गांधी को गांधी जी का प्रणाम करें, बिहार में दाल नहीं गलनी वाली है। मैं पूछता हूं कि जिस कांग्रेस, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने बिहार को अपमानित किया है। क्या उसके लिए प्रियंका गांधी माफी मांगेंगी?

क्या प्रियंका गांधी माफी मांगेंगी

गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस रेवंत रेड्डी को बिहार लेकर आई, स्टालिन भी बिहार आया। रेवंत रेड्डी ने बिहार के साथ ही बिहारियों को भी गाली दी। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री की मां-बहन को गाली दिलवाई। तेजस्वी यादव ने उस गाली की याद ताजा करवा दी। क्या इन सबके लिए प्रियंका गांधी माफी मांगेंगी? बता दें कि कांग्रेस पर हमला हुएउन्होंने कहा कि एक तरह से अर्बन नक्सल के रूप में जा रहा है जिसको देश प्रेम कम देशद्रोह ज्यादा दिख रहा है।


Tags:    

Similar News