गिरिराज सिंह ने कर दिया साफ कौन होगा बिहार चुनाव में NDA का CM फेस ? दे डाला बड़ा बयान

गिरिराज सिंह ने 'इंडिया ब्लॉक' पर निशाना साधते हुए कहा कि महागठबंधन एक बंटे हुए घर की तरह है। उन्होंने कहा, ''इंडिया गठबंधन का नेतृत्व तय नहीं हुआ है। कांग्रेस पार्टी ने स्पष्ट कहा है, तेजस्वी यादव राजद के मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे, इंडिया गठबंधन के नहीं।;

Update: 2025-10-08 11:18 GMT

पटना। बिहार में चुनावी माहौल के बीच सियासत गरमा रही है। ऐसे में बीजेपी के सीनियर नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में एनडीए का सीएम फेस नीतीश कुमार हैं। उन्होंने सीट शेयरिंग को लेकर एनडीए के घटक दलों में किसी मतभेद की बातों को खारिज कर दिया है। साथ ही कहा है कि जल्द ही अंतिम फॉर्मूला तय कर लिया जाएगा।

नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ा जा रहा- गिरिराज सिंह

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा, "मैं यह जरूर कहना चाहूंगा कि एनडीए की नीति, नेतृत्व और नीयत पूरी तरह से तय है और किसी तरह की नाराजगी नहीं है।" सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही इस बार भी चुनाव लड़ा जा रहा है। सीट बंटवारे का फॉर्मूला भी जल्द तय हो जाएगा।

गिरिराज सिंह ने INDIA गठबंधन पर साधा निशाना

बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने 'इंडिया ब्लॉक' पर निशाना साधते हुए कहा कि महागठबंधन एक बंटे हुए घर की तरह है। उन्होंने कहा, ''इंडिया गठबंधन का नेतृत्व तय नहीं हुआ है। कांग्रेस पार्टी ने स्पष्ट कहा है, तेजस्वी यादव राजद के मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे, इंडिया गठबंधन के नहीं। '' साथ ही उन्होंने चिराग पासवान की नाराजगी की बात पर कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। वहीं नाराज नहीं हैं। एनडीए में सबकुछ सामान्य है। सबलोग एकजुट हैं।

जीतन राम मांझी ने मांगीं 15 सीटें

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए इशारों में NDA में 15 सीटों की डिमांड कर दी है। उन्होंने राष्ट्रकवि दिनकर की रश्मिरथी रचना की कुछ पंक्तियां लिख कर इसका इशारा दे दिया है। मांझी ने लिखा है कि 'हो न्याय अगर तो आधा दो, यदि उसमें भी कोई बाधा हो, तो दे दो केवल 15 ग्राम, रखो अपनी धरती तमाम, HAM वहीं खुशी से खाएंगे, परिजन पर असी ना उठाएंगे।'

दो फेज में होंगे चुनाव

बता दें कि बिहार में विधानसभा चुनाव दो फेज में पूरे होंगे। पहले फेज का मतदान 6 नवंबर को होगा, जबकि दूसरे फेज की वोटिंग 11 नवंबर को होगी। वहीं, मतगणना 14 नवंबर को होगी।

Tags:    

Similar News