Festive Season में चमका साने का भाव! लगातार दूसरे दिन भी कीमतों में उछाल, जानें आपके शहर में कितनी बढ़ी कीमत

Update: 2025-09-23 05:44 GMT

नई दिल्ली। भारत में सोना केवल निवेश का साधन ही नहीं, बल्कि परंपरा और संस्कृति से जुड़ा हुआ है। शादी-ब्याह, त्योहार और शुभ अवसरों पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। इसलिए मांग अधिक रहती है, जिससे कीमतें प्रभावित होती हैं। वहीं त्योहार का सीजन शुरू हो चुका है। इसके साथ ही सोने के भाव भी आसमान पर हैं। ट्रंप के एच-1बी वीजा फीस फरमान, वैश्विक उथल-पुथल और नई सियासी जुगलबंदी के बीच सोने की कीमतों में लगातार तेजी देखी जा रही है।

नवरात्रि का दूसरा दिन सोना की कीमत में उछाल

बता दें कि हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन नवरात्रि का दूसरा दिन है और दोनों ही दिन सोने में तेज चमक देखी गई है। इसके रेट में करीब 100 रुपये तक का इजाफा हुआ है। वहीं देश में आज 24 कैरेट सोना 1,13,200 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा है जबकि चांदी की कीमत 1,38,100 रुपये प्रति किलो है। वहीं 24 कैरेट सोना लोग निवेश के उद्देश्य से खरीदते हैं जबकि 22 कैरेट और 18 कैरेट सोना ज्वैलरी बनाने के लिए खरीदा जाता है।

आपके शहर में क्या रेट है

दरअसल, देश के अलग-अलग शहरों में आज सोने की कीमतें इस प्रकार हैं: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, गुरुग्राम, लखनऊ और जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,13,230 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,03,810 रुपये प्रति 10 ग्राम जबकि मुंबई, अहमदाबाद, कोलकाता, बेंगलुरु, पटना, भुवनेश्वर और हैदराबाद में 24 कैरेट सोना 1,13,080 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,03,660 रुपये प्रति 10 ग्राम। वहीं एक दिन पहले दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना और चांदी दोनों का भाव रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया था। सोना 2,200 रुपये महंगा होकर प्रति 10 ग्राम 1,16,200 रुपये तक चढ़ गया था।

इस प्रकार तय होता है सोना का रेट

सोना और चांदी के दाम रोजाना आधार पर तय किए जाते हैं और इसके पीछे कई कारक जिम्मेदार होते हैं। इनमें ये अहम कारण हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतें अमेरिकी डॉलर में तय होती हैं। इसलिए डॉलर-रुपया विनिमय दर में बदलाव का सीधा असर इन धातुओं की कीमत पर पड़ता है। अगर डॉलर मजबूत होता है या रुपया कमजोर पड़ता है, तो भारत में सोने की कीमतें बढ़ जाती हैं जबकि भारत में सोने का अधिकांश हिस्सा आयात किया जाता है। ऐसे में Import Duty जीएसटी और अन्य स्थानीय टैक्स सीधे तौर पर सोने की कीमत को प्रभावित करते हैं।

Tags:    

Similar News