गोविंदा और सुनीता की तलाक की खबरों पर बेटी टीना ने तोड़ी चुप्पी! बोलीं-दो साल अच्छे नहीं रहे...

Update: 2026-03-11 05:50 GMT

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा अपनी पर्सन लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल, उनका पत्नी सुनीता आहूजा संग तलाक को लेकर अटकलें लगाई जा रही है। इस बीच कई बार उनकी पत्नी ने इस पर खुलकर बात रखी है। इन सबके बीच हाल ही में एक्टर की बीवी सुनीता ने उन पर एक कम उम्र की एक्ट्रेस के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था। वहीं अब गोविंदा और सुनीता की बेटी टीना आहूजा ने आखिरकार अपने माता-पिता की शादी में दरार के रूमर्स पर चुप्पी तोड़ी है।

दो साल अच्छे नहीं रहे

दरअसल टीना ने हाल ही में अपनी मां सुनीता का यूट्यूब व्लॉग में तलाक के विवाद पर बात की। टीना ने कहा कि हम औरतें दूसरों के लिए बहुत कुछ करती हैं और हम अपने बारे में नहीं सोचतीं। इसलिए मैंने अपनी वुमन के लिए कुछ खास करने का सोचा। फिर उन्होंने सीधे तलाक की अफवाहों पर बात की और कहा कि दो साल अच्छे नहीं रहे। बहुत उथल-पुथल रही है। टीना को इस खास दिन पर अपनी मां के लिए तोहफे लेते देखा गया। गिफ्ट मिलने पर सुनीता ने कहा कि हर काम एक लिमिट में करना चाहिए। मैंने अपने सारे फर्ज निभाए हैं, लेकिन अब मैंने अपने लिए जीना शुरू कर दिया है, और मैं इससे अधिक की हकदार हूं। उन्होंने आगे कहा कि अब मैं अपनी जिंदगी किंग-साइज जिऊंगी।

वरना यंगस्टर्स गालियां देने से नहीं कतराते

दरअसल, इससे पहले गोविंदा ने सुनीता के चीटिंग के आरोपों पर रिएक्ट किया था। उन्होंने कहा था कि वह जो नाम ले रही है कोमल, मैं उसका शुक्रिया अदा करता हूं। मैं बच गया क्योंकि वह किसी के खिलाफ एक शब्द नहीं कह रही है। वह शांत है, वरना यंगस्टर्स गालियां देने से नहीं कतराते। गोविंदा ने आरोपों पर बात करते हुए कहा कि मुझपर कब नहीं लगा आरोप? उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने कई हीरोइनों के साथ काम किया है और उनमें से किसी पर भी उनकी नज़र नहीं गई। उन्होंने समझाया, एक मेरी हीरोइन ऐसा नहीं कह सकती कि मैंने तंग किया हो या किसी के लिए अपशब्द कह दिया हो… मैं सभी आर्टिस्ट और हीरोइनों का शुक्रिया अदा करता हूं। उन्होंने कहा कि वह (सुनीता आहूजा) नाम ले रही है। मैंने देखा है। मुझे ऐसे शब्द पसंद नहीं हैं। गोविंदा ने सभी नए कलाकारों से माफी मांगी और बताया कि सुनीता आहूजा के व्यवहार से हर नया सितारा उनके साथ काम करने से डर सकता है। 

Tags:    

Similar News