हंगामों के साथ लोकसभा की कार्यवाही हुई शुरू!संसद के बाहर विपक्षी सांसद इस मुद्दे पर कर रहे हैं प्रोटेस्ट
नई दिल्ली। लोकसभा और राज्यसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू हो गई है। लोकसभा में प्रश्नकाल की कार्यवाही चल रही है। वहीं राज्यसभा में लिस्टेड बिजनेस लिए जाने के बाद अब शून्यकाल चल रहा है। संसद के चालू बजट सत्र के दूसरे हाफ के तीसरे दिन कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्षी सांसदों ने संसद भवन के मुख्य प्रवेश द्वार पर प्रोटेस्ट किया। विपक्षी सांसदों के प्रोटेस्ट में केरल के वायनाड से कांग्रेस की सांसद प्रियंका गांधी भी शामिल हुईं। प्रोटेस्ट कर रहे सांसदों ने देशभर में कमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग करते हुए नारेबाजी की।