हरियाणा सरकार ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ यमुना "जहर" आरोपों में दर्ज करवाया मामला
नई दिल्ली। हरियाणा सरकार दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ केस दायर किया है। जिस बयान में यह आरोप लगाया गया था कि हरियाणा में भाजपा सरकार ने यमुन नदी का पानी "जहर" बना दिया है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सोनीपत जिला अदालत की सीजेएम कोर्ट में आपदा प्रबंधन की धारा2 (डी) व 54 के तहत मामला दर्ज करवाया है।
बात दें कि श्री गोयल ने कहा कि केजरीवाल ने हरियाणा और दिल्ली के लोगों में दहशत फैलाई है। अरविंद केजरीवाल ने गैर जिम्मेदाराना बयान दिया है... इन आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है। हरियाणा सरकार उन्हें नहीं बख्शेगी।
अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार ने शिकायत भेज दी है और सोनीपत में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) अदालत में आपदा प्रबंधन अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दायर किया जाएगा।