शादी के बाद शारीरिक संबंध स्थापित नहीं करता था बीच में रखता था तकिया, पत्नी ने जानी सच्चाई तो उड़े होश, आपने भी कभी ऐसी घटना नहीं जानी होगी
पुलिस ने इस मामले में समझौता कराने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बन पाई
कानपुर। यूपी के कानपुर से शादी में धोखा देने वाला एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने अपनी दोनों किडनी खराब होने की बात छिपाई। कानपुर के चकेरी की रहने वाली पीड़िता की शादी दो साल पहले लखनऊ के निशांत कुमार से हुई थी। लेकिन वह पत्नी से शारीरिक संबंध स्थापित नहीं करता था। वहीं, अब पति अपनी पत्नी पर 30 लाख रुपये देने के लिए दबाव बना रहा है।
घर में रखी मेडिकल फाइल से पति की बीमारी का पता चला
शादी के बाद पति ने बीमारी के कारण शारीरिक संबंध बनाने से दूरी बनाए रखी। लेकिन अचानक पत्नी को घर में रखी मेडिकल फाइल से पता चला कि पति की दोनों किडनी खराब हैं और वह डायलिसिस पर है। विरोध करने पर ससुराल वालों ने महिला को मायके भेज दिया। इतना ही नहीं किडनी ट्रांसप्लांट के लिए 30 लाख रुपये लाने की मांग भी की। इस मामले में अब पीड़िता ने चकेरी थाने में पति, सास, ससुर और ननद के खिलाफ धोखाधड़ी और दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पति बीच में रख देता था तकिया
पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद से ही उसका पति निशांत उससे दूरी बनाता था। सोने के दौरान वह बीच में तकिया रख लेता था। कई बार तो सास दोनों के बीच में सो जाती थी। लेकिन जब पीड़िता ने इसकी शिकायत अपनी ननद से की और मायके में बताने की बताने को कहा तो पति ने केवल एक बार संबंध बनाकर और फिर मना कर दिया।
पति ने कहा किडनी दो या 30 लाख नकद
जानकारी के मुताबिक, शादी के कुछ महीनों बाद पीड़िता को पति की एक मेडिकल फाइल मिली। इसे देखकर वह दंग रह गई क्योंकि निशांत की दोनों किडनी फेल थी, वह चुपके से डायलिसिस करवाता था। जब उसने इस धोखे पर सवाल उठाया, तो पति ने बेशर्मी से उससे किडनी मांगी या फिर पिता से 30 लाख रुपये लाकर देने को बोला।
निशांत पहले से है शादीशुदा
महिला ने दावा किया है कि निशांत पहले से शादीशुदा है और उसकी बनारस में एक पत्नी और बेटी भी है। यह सच्चाई भी उससे छिपाई गई थी। पुलिस ने इस मामले में समझौता कराने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बन पाई। एसीपी ने कहा कि महिला की तहरीर पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।