वह सदन के अंदर नहीं आ पा रहे हैं...राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर कसा तंज- PM खुद अलग वजहों से घबराए हुए हैं
नई दिल्ली। ईरान-इजराइल के बीच जारी जंग के बीच भारत में भी तनाव का माहौल है। जहां विपक्ष लगातार मोदी सरकार पर हमलावर है। इस बीच राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर वार किया है। उन्होंने कहा कि PM कह रहे हैं कि घबराने की जरूरत नहीं है। लेकिन PM खुद बिल्कुल अलग वजहों से घबराए हुए हैं। वह अडानी केस, एपस्टीन की वजह से घबराए हुए हैं। वह सदन के अंदर नहीं आ पा रहे हैं। वह देश से कह रहे हैं कि घबराएं नहीं जबकि वह खुद घबराए हुए हैं।