ये बगावत नहीं लव जिहाद है... मोनालिसा की शादी पर निर्देशक सनोज मिश्रा ने जताई नाराजगी

मोनालिसा के परिवार वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे। शादी से पहले मोनालिसा और फरमान ने थम्पानूर पुलिस स्टेशन जाकर सुरक्षा की मांग की थी, क्योंकि मोनालिसा के पिता उन्हें जबरन वापस ले जाना चाहते थे।

Update: 2026-03-12 06:20 GMT

नई दिल्ली। प्रयागराज महाकुंभ 2025 में माला बेचते हुए अपनी आंखों की वजह से रातों-रात चर्चा में आईं वायरल गर्ल मोनालिसा भोसले एक बार फिर चर्चा में आ गई है। दरअसल मोनालिसा ने 11 मार्च 2026 को अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान के साथ केरल के एक मंदिर में शादी कर ली है। इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। मोनालिसा की आने वाली फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' के निर्देशक सनोज मिश्रा ने इस शादी पर नाराजगी जताई है। उन्होंने इसे 'लव जिहाद' का मामला बताया और आरोप लगाया कि मोनालिसा के मैनेजर ने उनका 'सौदा' किया है।

कैसे हुई थी मुलाकात

दोनों की मुलाकात करीब डेढ़ साल पहले फेसबुक के जरिए हुई थी। फरमान खान भी एक आर्टिस्ट हैं और दोनों ने एक साथ फिल्मों में काम भी किया है।

सनोज मिश्रा ने जताई नाराजगी

सनोज मिश्रा ने इस रिश्ते पर नाराजगी जताते हुए सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लिखा कि ये बगावत नहीं लव जिहाद है और मेरी जिंदगी का सबसे बुरा दिन है। मोनालिसा आज फिर चर्चा में है और मैं मानसिक अवसाद में क्योंकि एक गरीब जंगलों में रहने वाली लड़की जो महाकुंभ में वायरल होने के बाद भाग कर अपने डेरा महेश्वर चली गई थी मुझे उसकी गंगा जैसी पवित्रता अच्छी लगी और उसका प्रकृति जैसा रूप मैने उसको प्रशिक्षण देकर फिल्म में अभिनेत्री बनाने की घोषणा की देश दुनिया ने स्वागत किया लेकिन ये बात हमारे विरोधियों में वसीम रिजवी और उसका मूत्रपान कर मीडिया में आने के जिज्ञासुओं को पसंद नहीं आई और मुझे झूठे आरोप में जेल भेज दिया , उद्देश्य यही था कि माननीय योगी आदित्यनाथ जी के महाआयोजन महाकुंभ को असफल करना। मैने जेल रहकर फिल्म की कहानी को लिखा और जो मूतपुत्र कह रहे थे कि सनोज कभी फिल्म नहीं बनाएगा फिल्म पूरी कर उनके मुंह पर मैने इतनी विष्ठा वृत्ति की कि अब उनको कोई आरोप नहीं समझ आया कि उनको अब क्या करना चाहिए सब एक दूसरे का बंद दरवाज़ा झांकते रहे।

मोनालिसा जिसको मैं मां गंगा का अवतार मानता था 

सनोज मिश्रा ने ने आगे लिखा- उनके पास एक ही विकल्प था मोनालिसा जिसको मैं मां गंगा का अवतार मानता था मोनालिसा की जिंदगी इतनी आसान नहीं है जैसा आप सब देखते है उसकी मां बड़ी मां छोटी मां पापा बड़े पापा छोटे पापा सब दिखावे के और उसके लिए एक मजबूरी थे उसकी जिंदगी उसकी असली मां पर टिकी थी जिसको उसको बाप ने भगाकर दूसरी शादी कर ली थी, क्योंकि बंजारों के कानून और अनुशासन अलग होते है तो मोनालिसा को उसकी नई मां जो बताई गई उसको स्वीकार करना पड़ा, लेकिन वो जब बड़ी सेलिब्रिटी बन गई और जब कहीं उसको उसकी असली मां भिखारियों की तरह माला बेचती दिखाई देती तो वो रोती थी कई बार उसने मुझसे ये दर्द बयान किया और बगावत की इच्छा भी जताई कि अगर कभी मौका मिलेगा तो सबको लात मारकर अपनी मां के पास जाऊंगी , मैने हमेशा उसको समझाया लेकिन बहुत व्यक्तिगत मामलों में हस्तक्षेप उचित नहीं था क्योंकि इस्लामिक ताकतों ने मुझे बलात्कारी बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी।

मोनालिसा का आज का उठाया हुआ कदम उसको बगावत लग रहा होगा लेकिन असल में ये लव जिहाद है जिसका शिकार वो हो चुकी है जिसमें वो तोतला शिक्षक भी शामिल है जो मेरे द्वारा वेतन दिए जाने के बाद मोनालिसा का मैनेजर और दलाल बन चुका था, आज वो बेरोजगारों हो गया, उसको मैने मोनालिसा को शिक्षित करने के लिए चुना था , लेकिन बाद में वो दलाल बनकर उसका सौदा दक्षिण भारत में करने लगा था ,और बंजारा समुदाय से मेरी दूरी बना दी जिसका परिणाम आज सामने है , उसने बंजारों और मोनालिसा को इतना समझाया था कि अगर कहीं कोई बात आए कि यहां तक लाने में आपको किसने मदद की।

परिवार का विरोध और पुलिस सुरक्षा की मांग

जानकारी के मुताबिक मोनालिसा के परिवार वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे। शादी से पहले मोनालिसा और फरमान ने थम्पानूर पुलिस स्टेशन जाकर सुरक्षा की मांग की थी, क्योंकि मोनालिसा के पिता उन्हें जबरन वापस ले जाना चाहते थे।

Tags:    

Similar News