खरगे ने पीएम पर बोला हमला, कहा- मोदी जी, बहुत हुई “मन की बात” संसद में आकर “मुद्दे की बात” कीजिए

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे LPG गैस सिलेंडर की देश भर में कमी की खबरों को लेकर संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं के साथ शामिल हुए।

Update: 2026-03-12 07:00 GMT

नई दिल्ली। देश इस समय LPG की समस्या से जूझ रहा है। जिसको लेकर सरकार लगातार जनता को आश्वासन दे रही है। हालांकि विपक्ष सरकार पर हमला बोल रहा है। ऐसे में संसद के बाहर विपक्ष का विरोध भी जारी है। देश में चल रही इन स्थितियों पर चिंता जताते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी और सरकार पर हमला बोला है। खरगे ने कहा कि जब देश भारी संकट से जूझ रहा होता है तो प्रधानमंत्री मोदी जी चुनावी दौरों में मशगूल होते हैं।

क्या बोले मल्लिकार्जुन खरगे?

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि- जब देश भारी संकट से जूझ रहा होता है तो प्रधानमंत्री मोदी जी चुनावी दौरों में मशगूल होते हैं। देशभर में LPG की भारी कमी है, और लोग कतारों में खड़े हैं। कितने सारे छोटे-बड़े उद्योग भाजपा की विफलता का ख़ामियाजा भुगतने पर मजबूर हैं। पर सरकार के पास कोई जवाब नहीं। केवल झूठे दावे हैं। कूटनीति की विफलता गंभीर मुद्दा है और ऊर्जा प्रबंधन की नाकामी का नतीजा आज देश की 140 करोड़ जनता भुगत रही है। नरेंन्द्र मोदी जी, बहुत हुई “मन की बात” जरा संसद में आकर करिये “मुद्दे की बात” !

 विपक्ष का विरोध प्रदर्शन जारी 

 लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे LPG गैस सिलेंडर की देश भर में कमी की खबरों को लेकर संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं के साथ शामिल हुए।

Tags:    

Similar News