LPG समस्या पर विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर कंगना रनौत के सुर अलग! कहा- विपक्ष दहशत फैलाने के लिए यह कर रहा
कंगना ने कहा कि विपक्ष दहशत फैलाने और जनता को गुमराह करने के लिए यह विरोध प्रदर्शन कर रहा है।
नई दिल्ली। इस समय देश LPG की समस्या से जूझ रहा है। जिसको लेकर सरकार लगातार जनता को आश्वासन दे रही है। हालांकि विपक्ष सरकार पर हमला बोल रहा है। ऐसे में संसद के बाहर विपक्ष का विरोध भी जारी है। देश में चल रही इन स्थितियों पर बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने विपक्ष पर हमला बोला है। कंगना ने कहा कि विपक्ष दहशत फैलाने और जनता को गुमराह करने के लिए यह विरोध प्रदर्शन कर रहा है।
क्या बोली कंगना रनौत
एलपीजी की कमी की खबरों पर विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा, पूरी दुनिया प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व को देख रही है। दुनिया भर में महंगाई बढ़ रही है, लेकिन हमारे देश में हर दिन नई परियोजनाएं शुरू हो रही हैं। एलपीजी की स्थिति को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त किया गया है, लेकिन वे (विपक्ष) दहशत फैलाने और जनता को गुमराह करने के लिए यह (विरोध प्रदर्शन) कर रहे हैं। जनता को प्रधानमंत्री मोदी पर भरोसा रखना चाहिए, जो कोविड महामारी के दौरान जिस तरह से नेतृत्व किया था, उसी तरह से आगे भी करेंगे।
विपक्ष का विरोध प्रदर्शन जारी
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे LPG गैस सिलेंडर की देश भर में कमी की खबरों को लेकर संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं के साथ शामिल हुए।