फारूक अब्दुल्ला को पिछले 20 साल से मारना चाहता था आरोपी कमल...अमित शाह ने पूर्व सीएम से की बात

फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि NSG और मेरे साथ मौजूद लोकल पुलिस वालों ने मुझे बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाली।

Update: 2026-03-12 07:17 GMT

नई दिल्ली। जम्म-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला पर एक कार्यक्रम में हमला हुआ था। वहीं पुलिस ने इस मामले में एक्शन लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में कहा कि वो फारूक अब्दुल्ला को पिछले 20 साल से मारना चाहता था। इस मामले में अब गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्व सीएम से बात की है। अपने ऊपर हुए जानलेवा हमले के बारे में फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि मुझे नहीं पता कि उसका (आरोपी कमल का) इरादा क्या था।

केंद्रीय गृह मंत्री का का फोन आया था

उन्होंने कहा कि यह कहना कि यह सिक्योरिटी में चूक थी, एक बड़ा बयान होगा। इस शादी में कई बड़ी हस्तियां मौजूद थीं, लेकिन कोई पुलिस वाला मौजूद नहीं था। अल्लाह की कृपा से, मेरी सिक्योरिटी मेरे साथ थी और मेरी जान बच गई। मुझे (केंद्रीय गृह मंत्री का) फोन आया, जिन्होंने मेरा हालचाल पूछा और भरोसा दिलाया कि वे मामले की जांच करेंगे। जांच होनी चाहिए। ऐसी चीजें तब होती रहती हैं जब अब नफरत का माहौल है। कोई भी धर्म नफरत नहीं सिखाता, सिर्फ प्यार करना सिखाता है।

पुलिस वालों ने मुझे बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाली

फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि NSG और मेरे साथ मौजूद लोकल पुलिस वालों ने मुझे बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाली। उन्होंने जो किया है, उसे बताने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। फारूक अब्दुल्ला ने आगे कहा कि मैं कार्यक्रम स्थल से बाहर निकल रहा था, तभी मुझे पटाखे की आवाज़ सुनाई दी। तुरंत मुझे एक कार में बिठाया गया। बाद में मुझे बताया गया कि एक आदमी पिस्तौल के साथ था जिसने दो गोलियां चलाईं। न तो मैं इस आदमी (आरोपी) को जानता हूं और न ही मुझे उसके बारे में कोई जानकारी है। 

Tags:    

Similar News