यूपी विधानसभा चुनाव से पहले मायावती हुई एक्टिव! कांशीराम की जयंती पर दिखाएंगी ताकत, 9 राज्यों में बसपा के कार्यक्रम होंगे आयोजित

Update: 2026-03-12 06:41 GMT

लखनऊ। अगले साल यूपी में विधानसभा चुनाव होने वाला है। इसको लेकर सभी पार्टी एक्टिव हो गई है। इस बीच मायावती ने भी लोकसभा चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। दरअसल, यूपी समेत 9 राज्यों में आगामी 15 मार्च को बहुजन समाज पार्टी अपने संस्थापक कांशीराम की जयंती पर अपनी ताकत दिखाएगी। मायावती ने पार्टी के नेताओं को इसके लिए निर्देश दे दिए हैं। लखनऊ में 92वीं जयंती के अवसर पर कांशीराम स्थल पर 2 लाख से ज्यादा पार्टी के समर्थकों के जुटने की उम्मीद जताई जा रही है।

पार्टी ने कई राज्यों को शक्ति प्रदर्शन के लिए चुना

यूपी के अलावा पार्टी कांशीराम जयंती पर हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र तेलंगाना पश्चिम बंगाल, पंजाब और केरल जैसे राज्यों भी कार्यक्रम आयोजित करेगी। बता दें कि पार्टी ने कई राज्यों को शक्ति प्रदर्शन के लिए चुना है। इसमें ऐसे कई राज्य हैं जहां 1 साल के अंदर विधानसभा के चुनाव होने है। बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद राजस्थान के भरतपुर में अपनी रैली करने जा रहे हैं।

पार्टी के कई पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी

इस रैली को सफल बनाने के लिए मायावती ने पार्टी के कई पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी है। वहीं पार्टी ने हरियाणा और पंजाब में जनता जुटाने के लिए कोऑर्डिनेटर रणधीर सिंह बेनीवाल, रामजी गौतम को महाराष्ट्र, अतर सिंह को तेलंगाना, राजाराम को मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में रैली आयोजित कर ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाने के लिए निर्देश दिए हैं।

Tags:    

Similar News