Bihar LPG Cylinder Crisis: आपको भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर, तो इस हेल्पलाइन नंबर पर करें कॉल, DM ने दिया निर्देश...

डीएम के आदेश पर जिला प्रशासन की टीम ने पटना के 41 एलपीजी गोदामों और डीलरों की जांच की।

Update: 2026-03-12 08:10 GMT

पटना। ईरान-इजरायल के जंग की वजह से भारत में गैस का आयात काफी कम हो रहा है। दरअसल सप्लाई कम होने की वजह से लोगों को गैस सिलेंडर मिलने में दिक्कत हो रही है। कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर दावा किया है कि युद्ध के कारण देश में गैस सिलेंडर की किल्लत होगी। पटना समेत मुजफ्फरपुर, भागलपुर, पूर्णिया,सुपौल, मुंगेर में लोगों को रसोई गैस सिलेंडर भरवाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पर रहा है। जानकारी के मुताबिक, बीते दिनों बिहार में कई गैस एजेंसियों के दफ्तरों में लोगों की लंबी कतारें लगी थी। एक ओर 25 दिनों के पहले गैस के लिए नंबर नहीं लग रहा है, तो वहीं दूसरी ओर गैस की कालाबाजारी से भी परेशानी खड़ी हो रही है। इस लिए पटना जिलाधिकारी के निर्देश पर घरेलू गैस की आपूर्ति के लिए जिलास्तर पर हेल्पलाइन नंबर दिया गया है।

9 बजे पूर्वाह्न से 6 बजे अपराह्न शिकायत दर्ज किया जा सकता है

जानकारी के मुताबिक, कोई भी उपभोक्ता इस संबंध में सूचना, शिकायत अथवा अन्य जानकारी 9 बजे पूर्वाह्न से 6 बजे अपराह्न तक फोन नंबर- 0612-2219810 पर दे सकता है। जिला प्रशासन की ओर से त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

डीएम ने दी जानकारी

दूसरी ओर सुपौल में एलपीजी की कथित किल्लत के मामले में उपभोक्ताओं के बीच फैली चिंता को लेकर जिला प्रशासन की ओर जानकारी दी गई है। डीएम ने लोगों से ऐसी अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। जिलाधिकारी ने एलपीजी उपभोक्ताओं से कहा है कि जिले में एलपीजी की कहीं कमी नहीं है। सभी उपभोक्ताओं को नियमित रूप से गैस उपलब्ध कराई जा रही है।

पटना में भी गोदामों की गई जांच

डीएम के आदेश पर जिला प्रशासन की टीम ने पटना के 41 एलपीजी गोदामों और डीलरों की जांच की। जहां इस जांच में कई अधिकारी शामिल थे। जांच टीम ने पटना बॉटलिंग प्लांट का भी निरीक्षण किया। जांच के दौरान पाया गया कि कुछ जगहों पर व्यावसायिक सिलेंडर की सप्लाई नहीं हो रही है।


Tags:    

Similar News