प्रियंका चोपड़ा ने 'द ब्लफ' में तूफानी एक्टिंग से रचा डाला इतिहास, स्ट्रीमिंग की दुनिया में बनाया रिकॉर्ड
मुंबई। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली प्रियंका चोपड़ा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। प्रियंका एक ग्लोबल आइकन बन चुकी है। वैसे तो हर दिन प्रिंयका चर्चा में बनी रही है, लेकिन इस बार को अपनी एक्शन थ्रिलर फिल्म 'द ब्लफ' से छाई हुई है। इस फिल्म ने स्ट्रीमिंग की दुनिया में एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया है।
अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने के बाद, यह फिल्म दुनिया भर में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली स्ट्रीमिंग ओरिजिनल फिल्म बन गई है।
रिपोर्ट के अनुसार, 27 फरवरी से 5 मार्च, 2026 के बीच 'द ब्लफ' को लगभग 300.3 मिलियन मिनट की व्यूअरशिप मिली है।
यह फिल्म स्ट्रीमिंग ओरिजिनल चार्ट में नंबर 1 पर पहुंच गई है, जिसने नेटफ्लिक्स की फिल्म 'एक्यूस्ड' (213.1 मिलियन मिनट) को भी पीछे छोड़ दिया है।
फिल्म को समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली, लेकिन दर्शकों ने प्रियंका के 'ब्लडी मैरी' (एक पूर्व समुद्री डाकू) वाले खतरनाक एक्शन अवतार को काफी पसंद किया है। बता दें कि यह फिल्म 25 फरवरी, 2026 को प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी।
यह फिल्म रुसो ब्रदर्स के बैनर एजीबीओ और अमेज़न एमजीएम स्टूडियो द्वारा बनाई गई है, जिसमें प्रियंका के साथ कार्ल अर्बन भी मुख्य भूमिका में हैं।