IND vs NZ 1st T20: भारतीय गेंदबाजों के फिरकी के आगे नहीं टिक पाएं कीवी बल्लेबाज, 48 रन से हारी न्यूजीलैंड
नागपुर। आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज हुआ है। पहला मुकाबला नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। टी20 विश्व कप 2026 की तैयारियों के लिए लिहाज से भारत के लिए यह सीरीज अहम है। वहीं भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड को 239 रनों का लक्ष्य दिया था। वहीं न्यूजीलैंड की टीम इस विशाल स्कोर का पीछा करते हुए 48 रन से हारी।
न्यूजीलैंड को चौथा झटका अक्षर पटेल ने दिया
बता दें कि न्यूजीलैंड को चौथा झटका अक्षर पटेल ने दिया। उन्होंने ग्लेन फिलिप्स को अपना शिकार बनाया। वह 78 रन बनाकर आउट हुए। न्यूजीलैंड को तीसरा झटका वरुण चक्रवर्ती ने दिया। उन्होंने टिम रॉबिन्सन को अपना शिकार बनाया। न्यूजीलैंड की झटके से शुरुआत हुई थी। अर्शदीप सिंह ने डेवोन कॉनवे को अपना शिकार बनाया। वह खाता भी नहीं खोल पाए थे। वहीं दूसरा विकेट हार्दिक पांड्या ने लिया था। रचिन रवींद्र ने अभिषेक शर्मा ने कैच लिया था। वह सिर्फ एक रन बनाकर पवेलियन की ओर लौट गए थे।
भारत की प्लेइंग 11
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह
न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11
टिम रॉबिन्सन, डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी और जैकब डफी