IND vs USA: मुसीबत में सूर्या ने खेली शानदार कप्तानी पारी! अमेरिका को दिया 162 रनों का लक्ष्य

सूर्यकुमार यादव ने मुसीबत के समय में 84 रनों की पारी खेली

Update: 2026-02-07 15:21 GMT

मुंबई। टी20 वर्ल्ड कप का आज आगाज हो गया है। भारत अपने अभियान की शुरुआत अमेरिका के खिलाफ मुकाबले से करेगा। इससे पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रंगारंगा उद्घाटन समारोह का प्रबंध किया। हालांकि अमेरिका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। दरअसल, टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 161 रन बना पाई। 

भारतीय ओपनर नहीं आए काम

बता दें कि पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया का जल्दी ही विकेट चला गया। जहां भारत के ओपनर ने कोई खास कमाल नहीं कर पाए। अभिषेक शर्मा शून्य रन बनाकर आउट हो गए तो वहीं ईशान किशन ने 20 रनों की पारी खेली थी जबकि तिलक वर्मा 25 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। हालांकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शानदार पारी खेली। जिनके बदौलत भारत सम्मानजनक स्कोर बना पाई।

Tags:    

Similar News