स्वतंत्रता दिवस: ऑपरेशन सिंदूर में शौर्यता के लिए वायुवीरों और बीएसएफ के जवानों को सम्मान

बीएसएफ देश की भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा की रक्षा करती है;

By :  Aryan
Update: 2025-08-14 13:45 GMT

नई दिल्ली। केंद्र सरकार 79वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर वीरता, अदम्य साहस एवं कर्तव्यपरायणता के लिए 16 बीएसएफ के जवानों को गैलेंट्री मेडल देगी। देश की सुरक्षा में जान की बाजी लगाने वाले जवानों को इस स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित जाएगा।

सरकार ऑपरेशन सिंदूर में शामिल जवानों को सम्मानित करेगी

सरकार ऑपरेशन सिंदूर में शामिल जवानों को सम्मानित करेगी, जो अभियान पाकिस्तान के खिलाफ चलाया गया था। इस दौरान कुछ जवानों ने दुश्मन के निगरानी कैमरे नष्ट कर दिया था, तो किसी ने ड्रोन हमलों को नाकाम कर दिया।

बीएसएफ देश की भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा की रक्षा करती है

बीएसएफ देश की भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा की रक्षा करती है एवं पश्चिमी मोर्चे पर एलओसी के पास सेना के साथ मिलकर तैनात रहती है। बीएसएफ के इन जवानों को सीमा प्रहरियों का मिसाल कहा गया, जिस तरह उन्होंने ऑपरेशन में दृढ़ संकल्प और बहादुरी दिखाई है।

वायु सेना के चार अधिकारियों को सर्वोत्तम युद्ध सेवा पदक

ऑपरेशन सिंदूर के लिए वाइस चीफ ऑफ एयर स्टाफ एयर मार्शल नरनादेश्वर तिवारी, वेस्टर्न एयर कमांडर एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा और डीजी एयर ऑपरेशंस एयर मार्शल अवधेश भारती समेत चार भारतीय वायु सेना अधिकारियों को सर्वोत्तम युद्ध सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा। भारतीय सेना के अधिकारियों में चार अधिकारी कीर्ति चक्र और आठ अधिकारी शौर्य चक्र से सम्मानित किए जाएंगे।

नौसेना के इन अधिकारियों को भी सम्मानित किया जाएगा

वहीं, पूर्व पश्चिमी नौसेना कमांडर वाइस एडमिरल एसजे सिंह को ऑपरेशन सिंदूर में उनकी भूमिका के लिए सर्वोत्तम युद्ध सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा, जबकि नौसेना उप प्रमुख वाइस एडमिरल तरुण सोबती को उत्तम युद्ध सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा। महानिदेशक नौसेना ऑपरेशन वाइस एडमिरल ए एन प्रमोद को स्वतंत्रता दिवस पर युद्ध सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा।

13 वायुवीरों को दी जाएगी युद्ध सेवा पदक

भारतीय वायु सेना के 13 अधिकारियों को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमलों को अंजाम देने तथा अपने हवाई क्षेत्र की रक्षा में महत्वपूर्ण योगदान निभाने के लिए युद्ध सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा। इन अधिकारियों में एयर वाइस मार्शल जोसेफ सुआरेस, एवीएम प्रजुअल सिंह और एयर कमोडोर अशोक राज ठाकुर के नाम शामिल हैं।

नौ वायुवीरों को वीर चक्र दिया जाएगा

मुरीदके और बहावलपुर में आतंकवादी समूहों के मुख्यालयों और पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने वाले लड़ाकू पायलटों समेत नौ भारतीय वायु सेना अधिकारियों को वीर चक्र दिया जाएगा।


Tags:    

Similar News