INDIA-US Trade Deal: ट्रम्प के वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लुटनिक ने भारत को दी सलाह! जानें पूरा मामला

हॉवर्ड लुटनिक ने कहा कि भारत को तय करना होगा कि वो किस पक्ष में है।;

By :  Aryan
Update: 2025-09-28 12:00 GMT

नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता जारी है। अमेरिका ने भारत पर रूस से तेल खरीदने को लेकर अतिरिक्त टैरिफ लगाया हुआ है। इसकी वजह से टैरिफ 50 प्रतिशत तक पहुंच गया है। इस बीच अमेरिकी वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लुटनिक का बयान सामने आ रहा है। उन्होंने प्रमुख व्यापारिक साझेदारों की आलोचना करते हुए कहा कि भारत और ब्राजील को अपने बाजार को इस तरह खोलना चाहिए कि जिससे अमेरिकी हितों को नुकसान न पहुंचे।

हॉवर्ड लुटनिक ने कहा

हॉवर्ड लुटनिक ने कहा, हमारे पास कई देश हैं जिन्हें फिक्स करना होगा, इनमें से भारत,स्विट्जरलैंड और ब्राजील शामिल हैं। इन देशों को अमेरिका के प्रति सही प्रतिक्रिया देनी चाहिए। इन्हें अपने मार्केट खोलने होंगे और अमेरिका को नुकसान पहुंचाने वाली कार्रवाई बंद करनी होगी।

व्यापार वार्ता पर कहा

दरअसल, कुछ दिनों पहले ही लुटनिक ने कहा था कि भारत का व्यापार वार्ता में विरोध अधिकतर प्रतीकात्मक है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि भारत एक-दो महीने में फिर से बातचीत करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय व्यापारिक कंपनियां पीएम मोदी की सरकार पर दबाव डालेंगी कि वो अमेरिका से समझौता कर लें।

रूस से तेल व्यापार पर की निंदा

अमेरिकी अधिकारी ने भारत के यूक्रेन युद्ध के बाद से रूस से बड़े पैमाने पर सस्ता कच्चा तेल खरीदने की भी आलोचना की। उन्होंने इसे पूरी तरह हास्यास्पद कहा है। लुटनिक ने कहा कि भारत को तय करना होगा कि वो किस पक्ष में है।

अमेरिका दुनिया सबसे बड़ा उपभोक्ता बाजार

लुटनिक ने इस मुद्दे को आर्थिक तर्कों में रखते हुए सभी देशों को याद दिलाया कि अमेरिका अभी भी दुनिया का सबसे बड़ा उपभोक्ता बाजार है। उन्होंने कहा कि लोगों को याद रखना होगा कि हमारी 30 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था दुनिया की उपभोक्ता है।

गौरतलब है कि ऐसी तीखी टिप्पणी तब आई है जब अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत हो रही है।


Tags:    

Similar News