वीरू से मिलने खुद ड्राइव कर पहुंचे जय! धर्मेंद्र के घर के पास स्पॉट हुए अमिताभ बच्चन

Update: 2025-11-12 12:24 GMT

मुंबई। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन 83 की उम्र में भी काफी एक्टिव हैं। फैंस के दिल में अलग जगह है। आज भी महानायक के पीछे लाखों लोग फिदा हैं। दरअसल अमिताभ का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वहीं उन्हें जुहू में गाड़ी चलाते हुए स्पॉट किया गया। अमिताभ बच्चन को एक्टर धर्मेंद्र के घर के पास स्पॉट किया गया। अमिताभ बच्चन को देखते ही काफी संख्या में फैंस इकट्ठा हो गए। हालांकि धर्मेंद्र और अमिताभ ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। फैंस ने इनकी जोड़ी को बहुत प्यार दिया था। आज भी जय-वीरू की जोड़ी को लोग याद करते हैं।

धर्मेंद्र आज ही हॉस्पिटल से हुए डिस्चार्ज

बता दें कि धर्मेंद्र आज ही हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर घर आए हैं। धर्मेंद्र की कुछ दिनों से तबीयत ठीक नहीं थी। वो ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट थे। अब वो जुहू वाले बंगले पर आ गए हैं। यहीं से अब उनका ट्रीटमेंट चल रहा है। धर्मेंद्र के घर के पास जब अमिताभ को देखा तो काफी भीड़ इकट्ठा हो गई थी। अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र ने साथ में भी कई फिल्मों में काम किया है। उनकी फिल्म शोले को तो कल्ट क्लासिक माना जाता है। इसके अलावा अमिताभ और धर्मेंद्र ने गुड्डी, चुपके चुपके में भी साथ काम किया है। हालांकि धर्मेंद्र और अमिताभ को आखिरी बार साथ में फिल्म राम बलराम में देखा गया था। ये फिल्म 1980 में रिलीज हुई थी।

इस फिल्म में अमिताभ आएंगे नजर

अमिताभ की बात करें तो वो 83 की उम्र में भी बहुत फिट हैं। अमिताभ लगातार काम कर रहे हैं। वो कौन बने करोड़पति होस्ट कर रहे हैं। इस शो में अमिताभ को काफी पसंद किया जाता है। अमिताभ बच्चन को कल्कि 2898एडी के सेकंड पार्ट में भी देखा जाएगा। इस फिल्म के पहले पार्ट को फैंस ने बहुत पसंद किया था। अब दूसरे पार्ट का फैंस इंतजार कर रहे हैं। वहीं अमिताभ को फिल्म रामायण में देखा जाएगा। इस फिल्म में वो जटायु के रोल में होंगे।

Tags:    

Similar News