कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती आज! सीएम नीतीश ने दी श्रद्धाजंलि, पीएम ने भी किया याद...
कर्पूरीग्राम। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और 'भारत रत्न' जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर सीएम नीतीश कर्पूरीग्राम पहुंचे और उनके सीएम दोनों डिप्टी सीएम भी मौजूद रहें। वही, सीएम नीतीश की समृद्धि यात्रा के पहले चरण का आज आखिरी दिन है। इस दौरान वे वैशाली में जनसंवाद करेंगे और जिले को करोड़ों की सौगात देंगे। साथ ही पीएम मोदी ने भी उन्हें याद कर एक वीडियो शेयर किया।
पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो
इस अवसर पर पीएम मोदी ने अपने एक भाषण का छोटा-सा अंश भी शेयर किया। उन्होंने भाषण में कहा, कर्पूरी ठाकुर हमेशा अपनी सादगी के लिए जाने जाते थे। उनका पूरा जीवन सामाजिक न्याय और वंचितों के उत्थान के लिए समर्पित रहा। आज भी उनकी ईमानदारी की मिसाल दी जाती है। वो मां भारती के अनमोल रत्न थे। उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करने का सौभाग्य हमारी सरकार को मिला। यह हमारे लिए सम्मान की बात है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार जननायक कर्पूरी ठाकुर को प्रेरणा पुंज मानती है। वंचितों को वरीयता, पिछड़ों को प्राथमिकता और गरीब की सेवा, हम इस संकल्प के साथ आगे बढ़े हैं।
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भी दी श्रद्धाजंलि
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, श्रद्धेय कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में मिला। आज भी वे अपनी ईमानदारी और सादगी के कारण बिहार को गौर्वान्वित करते हैं। उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी कि हम सादगी और ईमानदारी को लेकर आगे बढ़ें।