लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही 12 बजे तक के लिए हुई स्थगित, ओम बिरला ने नाराजगी जताई
नई दिल्ली। लोकसभा में बजट सत्र के 8वें दिन भी हंगामे का सिलसिला जारी रहा। सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित करनी पड़ी। विपक्षी दलों के हंगामे पर स्पीकर ओम बिरला ने नाराजगी जताई और कहा कि सदन की मर्यादा बनाए रखना सभी सांसदों का दायित्व है। हालांकि, उनकी अपील का कोई असर नहीं हुआ और हंगामा, नारेबाजी और लोकसभा के वेल में घुसे सांसदों के कारण उपजी अव्यवस्था के कारण सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। राज्यसभा में कार्यवाही जारी है।