महाराष्ट्र में कोरोना के 102 नए मामले, इस साल अब तक 25 की मौत

इन मामलों में सबसे ज्यादा 31 पुणे से, 27 मुंबई से, 11 ठाणे से, सात अमरावती से, छह नागपुर से और पांच-पांच मामले सांगली, सातारा और छत्रपति संभाजीनगर से सामने आए हैं।;

Update: 2025-06-13 18:00 GMT

महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोविड-19 के 102 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इस साल 1 जनवरी से अब तक कुल मामलों की संख्या 1,914 तक पहुंच गई है। यह जानकारी राज्य स्वास्थ्य विभाग ने दी।

इन मामलों में सबसे ज्यादा 31 पुणे से, 27 मुंबई से, 11 ठाणे से, सात अमरावती से, छह नागपुर से और पांच-पांच मामले सांगली, सातारा और छत्रपति संभाजीनगर से सामने आए हैं। राज्य में 1 जनवरी से अब तक कुल 20,468 कोविड टेस्ट किए जा चुके हैं।


गुरुवार के बाद से चार लोगों की मौत हुई है, जिससे इस साल अब तक कुल मौतों की संख्या 25 हो गई है। इनमें से 24 लोगों को पहले से अन्य बीमारियां थीं। मौत के ये मामले मुंबई, सातारा, कोल्हापुर और उल्हासनगर में सामने आए हैं।

Tags:    

Similar News