पूर्वोत्तर राज्यों में लगातार हो रही बारिश से 30 से अधिक लोगों की मौत हुई, कई इलाकों में बाढ़ के हालात

प्रशासन ने बाढ़ से निपटने के लिए तैयारी शुरू की;

By :  Aryan
Update: 2025-06-01 04:49 GMT

नई दिल्ली। पूर्वोत्तर राज्यों में लगातार हो रही बारिश से 30 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। बरसात के चलते कई इलाकों में बाढ़ के हालात हो गए हैं। असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम और मणिपुर भूस्खलन और बाढ़ से काफी ज्यादा प्रभावित हुए हैं। असम के 12 जिलों में कम से कम 60 हजार लोग प्रभावित हुए हैं।

अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन की वजह

भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन से कई इलाके प्रभावित हुए हैं। असम में अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन की वजह से 8 लोगों की मौत हो गई है और अरुणाचल में बाढ़ और भूस्खलन से 9 लोगों की मौत हुई है। अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी कामेंग जिले में भूस्खलन के बाद सड़क से कार बह जाने की वजह से दो परिवारों के सात सदस्यों की मौत हो गई।

पिछले 24 घंटों में लगातार बारिश 

असम में पिछले 24 घंटों में लगातार बारिश के बाद भूस्खलन से 8 लोगों की मौत हुई है। मौसम विभाग ने असम के कुछ हिस्सों के लिए रेड और औरंज अलर्ट जारी किया है और बाकी पूर्वोत्तर के लिए औरंज और येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही छह जिलों में बाढ़ आ गई है, जिससे 10 हजार लोग प्रभावित हुए हैं।

Tags:    

Similar News