'भूत बंगला’ का नया पोस्टर आउट, अक्षय कुमार की आंखों पर काला चश्मा, गले में रुद्राक्ष की माला, फैंस बोले- कॉमेडी का राजा वापस आ गया...
मुंबई। अक्षय कुमार की आगामी फिल्म ‘भूत बंगला’ अपनी घोषणा के बाद से ही लगातार चर्चाओं में बनी हुई है। इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म के जरिए अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की हिट जोड़ी 16 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है। जिसके चलते फिल्म को लेकर दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब आज मेकर्स ने फिल्म का एक नया मोशन पोस्टर जारी किया है।
धमाकेदार पोस्टर
पोस्टर में अक्षय कुमार का लुक देखते ही फैंस झूम उठे। गहरे काले बैकग्राउंड पर वो डरावने चेहरों और सींगों वाले सिंहासन पर विराजमान हैं। रुद्राक्ष माला, सिग्नेचर हंसी और उनका आइकॉनिक पहनावा सब कुछ चिल्ला रहा है कि ये फिल्म 'लार्जर-दैन-लाइफ' एंटरटेनमेंट लाएगी। हॉरर का ठाठ और कॉमेडी का तड़का, ये कॉम्बिनेशन प्रियदर्शन की स्पेशलिटी है। फैंस कमेंट्स में लिख रहे हैं "अक्षय सर वापस आ गए, कॉमेडी का राजा!"
रिलीज डेट भी बताई
इस पोस्टर को शेयर करते हुए मेकर्स ने एक मजेदार कैप्शन भी दिया है। कैप्शन में लिखा गया, ‘दस को देंगे दस्तक, इंतजार करो तब तक। मस्ती शुरू होने दो।’ इसके साथ ही मेकर्स ने एक बार फिर से फिल्म की रिलीज डेट भी याद दिलाई है, जो 10 अप्रैल है।
अन्य स्टारकास्ट
बालाजी टेलीफिल्म्स और केप ऑफ गुड फिल्म्स की प्रोडक्शन में बनी ये फिल्म अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता कपूर प्रोड्यूस कर रहे हैं। कास्ट में वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू, राजपाल यादव, मिथिला पालकर और दिवंगत असरानी जी भी हैं।