सोशल मीडिया पर छाया निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा का किसिंग वीडियो, जानें फैंस ने क्या कहा, देखें वीडियो
निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा अपने प्यार को लेकर छाए रहते हैं। इनकी जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। वहीं कपल अपने रोमांटिक वेकेशन से इंटरनेट पर छाए हुए हैं। निक ने इंस्टाग्राम पर पत्नी प्रियंका चोपड़ा के साथ एक खूबसूरत बीच वेकेशन की वीडियो शेयर किया है। सोशल मीडिया पर फैंस इस वीडियो को और कपल के बीच की केमिस्ट्री को काफी पसंद कर रहे हैं।
बता दें कि जोनस ब्रदर्स के गाने 'आई कांट लूज' पर आधारित इस वीडियो के साथ निक ने कैप्शन दिया है कि मैं गर्मी को ऐसे ही नहीं जाने दे सकता। निक की वीडियो की शुरुआत निक के बीच पर उदास दिखने से होती है। वीडियो पर लिखा है उसके बिना।
लेकिन एक सेकंड बाद ही, प्रियंका चोपड़ा उनकी बाहों में दिखाई देती हैं और वे धूप में स्विमवियर पहने हुए एक-दूसरे को किस करते, गले मिलते और हंसते हैं। इसके बाद इस वीडियो पर लिखा आता है उसके साथ। फैंस को ये वीडियो पसंद आया है। वे वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं।
प्रियंका चोपड़ हॉलीवुड फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' में नजर आईं। इसमें उनके साथ इदरीस एल्बा और जॉन सीना भी हैं। यह फिल्म ब्रिटिश पीएम और अमेरिकी राष्ट्रपति के बीच एक अप्रत्याशित गठबंधन पर आधारित है। फिल्म में प्रियंका एक खतरनाक एमआई6 एजेंट की भूमिका निभा रही हैं।
बता दें कि प्रियंका और निक की इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं फैंस इनकी जोड़ी को दिल खोलकर प्यार कर रहे हैं। फैंस ने वीडियो देखकर सोशल मीडिया पर कहा कि ऐसा ही वीडियो चाहिए।