निक जोनस ने शादी की सालगिराह के मौके पर पत्नी प्रियंका पर लुटाया जमकर प्यार, साझा की तस्वीरें
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस सबके चहेते कपल्स हैं। दरअसल निक और प्रियंका साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। इनकी शादी को अब 7 साल पूरे हो गए हैं। अपने वेडिंग एनिवर्सरी पर निक जोनस ने पत्नी प्रियंका चोपड़ा पर दिल खोलकर प्यार लुटाया है। उन्होंने प्रियंका के नाम एक पोस्ट शेयर किया है जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
निक जोनस ने प्रियंका के लिए एक प्यारा सा पोस्ट लिखा है। वो पीसी को अपनी ड्रीम गर्ल मानते हैं। ये पोस्ट देखने के बाद हर कोई बस Wow कह रहा है।
निक ने प्यार दिखाते हुए प्रियंका की एक फोटो शेयर की है। जिसमें वो बिकिनी पहने बैक पोज दे रही हैं। निक ने फोटो शेयर करते हुए लिखा।
मेरी ड्रीम गर्ल से शादी को 7 साल हो गए हैं। फोटो में प्रियंका बीच पर एंजॉय करती नजर आ रही हैं। निक का इस तरह से प्यार लुटाना उनके फैंस को बहुत पसंद आ रहा है।
प्रियंका ने निक की स्टोरी को रिशेयर किया है और लिखा कि तुम वो हो जिससे सपने बनते हैं।